नई दिल्ली. Samsung Galaxy F04 को भारत में लॉन्च कर दिया गया है. सैमसंग गैलेक्सी F04 को 9,499 रुपए की कीमत पर लॉन्च किया गया है, लेकिन डिस्काउंट ऑफर के साथ 7,499 में खरीदा जा सकेगा. फोन दो कलर जेड पर्पल और ओपल ग्रीन कलर ऑप्शन में आता है. सैमसंग गैलेक्सी F04 को 12 जनवरी दोपहर 12 बजे से फ्लिपकार्ट से खरीदा जा सकेगा. कंपनी फोन के साथ 1 साल की वारंटी और इनबॉक्स पर 6 माह की मैन्युफैक्चरिंग वारंटी दे रही है. सैमसंग गैलेक्सी F04 में 6.5 इंच HD+ डिस्प्ले मिलता है, जो (720 x 1,600 पिक्सल) रिजॉल्यूशन और 60Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। फोन में डुअल सिम के साथ एंड्रॉइड 12 आधारित वन यूआई मिलता है.
https://बंगाल की खाड़ी से आई नमी वाली हवाओं ने बनाया सिस्टम, कल तक बूंदाबादी
इसमें MediaTek Helio P35 प्रोसेसर और 8 जीबी वर्चुअल रैम के साथ 64 जीबी तक की स्टोरेज का सपोर्ट मिलता है. फोन की स्टोरेज को माइक्रो एसडी कार्ड की मदद से 1TB तक बढ़ाया भी जा सकता है. इसमें डुअल कैमरा सेटअप मिलता है, जिसमें प्राइमरी कैमरा 13 मेगापिक्सल और 2 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा है. आगे की तरफ फोन में 5 मेगापिक्सल का सेल्फी शूटर है. पावर बैकअप के लिए Galaxy F04 स्मार्टफोन में 5,000mAh की लिथियम ऑयन बैटरी दी जाएगी, जिसके साथ 10W की चार्जिंग मिलती है. इसमें कनेक्टिविटी के लिए 4जी, वाई-फाई, ब्लूटूथ वर्जन 5, जीपीएस, एफएम रेडियो और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल हैं. सिक्योरिटी और ऑथेंटिकेशन के लिए फोन में फेस अनलॉक फीचर मिलता है.
https://कार की लेफ्ट फ्रंट व्हील में फंस गई थी अंजलि, सामने आई FSL रिपोर्ट










