नई दिल्ली. Samsung Galaxy A53 5G को भारत में लॉन्च कर दिया गया है. इसके 6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 34,499 रुपए और 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 35,999 रुपए है. फोन की बिक्री 27 मार्च से शुरू होगी और प्री-बुकिंग आज से शुरू हो गई है. फोन को औसम ब्लैक, औसम ब्लू, औसम पीच और औसम व्हाइट कलर में खरीदा जा सकेगा. आईसीआईसीआई बैंक के क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने पर 3,000 का इंस्टैंट कैशबैक मिलेगा। इसमें एंड्रॉयड 12 आधारित One UI 4.1 दिया गया है. इसके अलावा इसमें 6.5 इंच की फुल एचडी प्लस सुपर एमोलेड डिस्प्ले है जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है. फोन में 5nm Exynos 1280 प्रोसेसर के साथ 8 जीबी रैम और 128 जीबी तक की स्टोरेज है.
https://पंजाब में एंटी करप्शन नंबर जारी, सीएम मान बोले- कोई रिश्वत मांगे तो ऑडियो या वीडियो भेजें
डिस्प्ले पर गोरिल्ला ग्लास 5 का प्रोटेक्शन है. फोन में चार रियर कैमरे हैं जिनमें प्राइमरी लेंस 64 मेगापिक्सल का है. इसका अपर्चर f/1.8 है. दूसरा लेंस 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल, तीसरा लेंस 5 मेगापिक्सल का डेफ्थ सेंसर और चौथा लेंस 5 मेगापिक्सल का मैक्रो सेंसर है. सेल्फी के लिए सैमसंग ने फोन में 32 मेगापिक्सल का कैमरा दिया है. इसमें कनेक्टिविटी के लिए 5G, 4G LTE, Wi-Fi 802.11ac, ब्लूटूथ v5.1, GPS/A-GPS और टाइप-सी पोर्ट है. फोन में फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है. फोन को वाटर रेसिस्टेंट के लिए IP67 की रेटिंग मिली है. इसमें 5000mAh की बैटरी है जिसके साथ 25W की फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट है.
https://अपराजिता के फूलों से तैयार की जा रही है ‘ब्लू टी’, डायबिटीज मरीजों के लिए लाभकारी










