আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

Samsung Galaxy A52s 5G भारत में लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर्स

Published on: September 3, 2021
---Advertisement---

नई दिल्ली. Samsung Galaxy A52s 5G को भारत में लॉन्च कर दिया गया है. कंपनी ने इस फोन के लिए 3 साल तक OS अपडेट और 4 साल तक सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा किया है. सैमसंग Galaxy A52s दो स्टोरेज वेरिएंट 6GB RAM और 8GB RAM में आता है. इसके 6GB मॉडल की कीमत 35,999 रुपए और 8जीबी रैम की कीमत 37,499 रुपए रखी गई है. ग्राहक इस फोमन को Awesome वायलट, ऑसम व्हाइट और ऑसम ब्लैक कलर ऑप्शन में खरीद सकेंगे. इसे ऑफलाइन रिटेलर और ऑनलाइन सैमसंग.कॉम से खरीदा जा सकता है. इस नए फोन में 120Hz के रिफ्रेश रेट के साथ 6.5 इंच का फुल एचडी+Super AMOLED इनफिनिटी-O डिस्प्ले दिया गया है.

https://अपराधी सत्ता-संरक्षण में आतंकराज चला रहे हैं : सिंहदेव

इस फोन में प्रोसेसर के तौर पर स्नैपड्रैगन 778G चिपसेट लगा है. इसमें 8 जीबी तक की रैम और 128जीबी के इंटरनल स्टोरेज तक की स्टोरेज मिलती है, जिसे 1 टीबी तक माइक्रो एसडी कार्ड से बढ़ाया जा सकता है. इस फोन में 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 12 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा, एक 5 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस और एक 5 मेगापिक्सल का टेलिफोटो लेंस दिया गया है. सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलेगा. इस फोन में 4500mAh की बैटरी दी गई है, जो कि 25 वॉट की फास्ट चार्जिंग बैटरी के साथ आती है. कनेक्टिविटी के लिए इस फोन 5G में 4G LTE, वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस/A-GPS, एनएफसी और यूएसबी टाइप-C पोर्ट जैसे फीचर्स दिए गए हैं.

https://कोरोना अभी खत्म नहीं हुआ, घर में ही मनाएं त्योहार : स्वास्थ्य मंत्रालय

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now