नई दिल्ली. सैमसंग ने Samsung Galaxy A52 और Galaxy A72 को भारत में लॉन्च कर दिया है. Samsung Galaxy A52 की कीमत 26,499 रुपए है. इस कीमत में आपको 6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज वाला मॉडल मिलेगा. वहीं 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 27,999 रुपए है. Samsung Galaxy A72 के 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज को 34,999 रुपए और 8 जीबी रैम के साथ 256 जीबी स्टोरेज मॉडल को 37,999 रुपए में खरीदा जा सकता है. लॉन्चिंग ऑफर के तहत Samsung Galaxy A52 पर HDFC बैंक के क्रेडिट, डेबिट कार्ड के साथ 2,000 रुपए का कैशबैक मिल रहा है. वहीं Galaxy A72 के साथ 3,000 रुपए का कैशबैक है.
http://दत्तात्रेय होसबोले बने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के नए सरकार्यवाह
Samsung Galaxy A52 की स्पेसिफिकेशन
Samsung Galaxy A52 में एंड्रॉयड 11 आधारित One UI 3.1 दिया गया है. इस फोन में 6.5 इंच की फुल एचडी प्लस सुपर एमोलेड इनफिनिटी ओ डिस्प्ले दी गई है जिसका रिफ्रेश रेट 90Hz है. फोन में ऑक्टाकोर प्रोसेसर दिया गया है. इसके अलावा इसमें 8 जीबी रैम और 256 जीबी तक की स्टोरेज है जिसे मेमोरी कार्ड की मदद से 1 टीबी तक बढ़ाया जा सकता है. इसमें चार रियर कैमरे हैं जिनमें मेन लेंस 64 मेगापिक्सल का है जिसका अपर्चर f/1.8 है. कैमरे के साथ ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन भी है. वहीं दूसरा लेंस 12 MP का अल्ट्रा वाइड, तीसरा लेंस 5 MP का डेफ्थ और चौथा लेंस 5 MP का मैक्रो है. सेल्फी के लिए इसमें 32 MP का कैमरा दिया गया है. इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, टाइप-सी चार्जिंग पोर्ट है और इसमें 4500mAh की बैटरी दी गई है जिसके साथ 15वॉट की फास्ट चार्जिंग
http://The Big Bull का ट्रेलर रिलीज, अभिषेक का दिखा दमदार अंदाज
Samsung Galaxy A72 की स्पेसिफिकेशन
इस फोन में भी एंड्रॉयड 11 आधारित One UI 3.1 है. इसके अलावा इसमें 6.7 इंच की फुल एचडी प्लस सुपर एमोलेड इनफिनिटी ओ डिस्प्ले दी गई है जिसका रिफ्रेश रेट 90Hz है. फोन में भी ऑक्टाकोर प्रोसेसर, 8 जीबी तक रैम और 256 जीबी तक की स्टोरेज है जिसे मेमोरी कार्ड की मदद से बढ़ा सकेंगे. इसमें भी चार रियर कैमरे जिनमें मेन लेंस 64 MP का है जिसका अपर्चर f/1.8 है. कैमरे के साथ ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन भी है. वहीं दूसरा लेंस 12 MP का अल्ट्रा वाइड, तीसरा लेंस 5 MP का मैक्रो और चौथा लेंस 8 MP का टेलीफोटो लेंस है जिसके साथ 3एक्स ऑप्टिकल जूम मिलेगा. सेल्फी के लिए इसमें 32 MP का कैमरा दिया गया है. कनेक्टिविटी के लिए 5G, 4G LTE, Wi-Fi, ब्लूटूथ, जीपीएस, टाइप-सी पोर्ट और इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर है. इसमें 5000mAh की बैटरी दी गई है.
मंडी निरीक्षक और उप निरीक्षक के 168 पदों पर होगी सीधी भर्ती, 4 तक कर सकते हैं आवेदन https://t.co/TqROxykhal
— Cg Janadesh (@CJanadesh) March 19, 2021










