नई दिल्ली. Samsung Galaxy A31 को भारत में लॉन्च कर दिया गया है. सैमसंग Galaxy A31 के 6GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 21,999 रुपए रखी गई है. ग्राहक इस स्मार्टफोन को प्रिज्म क्रश ब्लैक, प्रिज्म क्रश ब्लू और प्रिज्म क्रश वाइट कलर ऑप्शन में खरीद पाएंगे. इसकी बिक्री आज यानी 4 जून से ही शुरू की जाएगी. ग्राहक इसे Amazon, Flipkart, BeNow, सैमसंग इंडिया ई-स्टोर समेत ऑफलाइन स्टोर्स और सैमसंग ओपेरा हाउस से खरीद पाएंगे. लॉन्च ऑफर्स की बात करें तो Galaxy A31 के साथ ग्राहकों को सैमसंग फाइनेंस, NBFCs और बैंकों की ओर से EMI ऑफर्स मिलेंगे. डुअल-सिम (नैनो) सपोर्ट वाला ये स्मार्टफोन एंड्रॉयड 10 बेस्ड One UI पर चलता है.
http://पुलिस देख पिकअप छोड़कर चालक भागा, एमपी की 78 पेटी शराब बरामद
इसमें 6.4-इंच फुल-HD+ (1,080×2,400 पिक्सल) इनफिनिटी-U सुपर AMOLED डिस्प्ले दिया गया है. इसमें 6GB रैम के साथ ऑक्टा-कोर MediaTek Helio P65 प्रोसेसर मौजूद है. इसके रियर में क्वॉड कैमरा सेटअप दिया गया है. इसका प्राइमरी कैमरा 48MP का है. इसके अलावा यहां 8MP अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा, 5MP डेप्थ कैमरा और 5MP मैक्रो कैमरा भी दिया गया है. सेल्फी के लिए इसके फ्रंट में 20MP का कैमरा दिया गया है. इसकी बैटरी 5,000mAh की है और यहां 15W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मौजूद है. इसकी मेमोरी 128GB की है, जिसे कार्ड की मदद से 512GB तक बढ़ाया जा सकता है. इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है.
http://दुष्कर्म के आरोपी IAS अधिकारी निलंबित, सीएम ने दिए उच्च स्तरीय जांच के निर्देश










