আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

Samsung Galaxy A22 5G भारत में लॉन्च, जानिए कीमत और स्पेसिफिकेशन्स

Published on: July 24, 2021
---Advertisement---

नई दिल्ली. Samsung Galaxy A22 5G को भारत में लॉन्च कर दिया गया है. इस स्मार्टफोन के दो वेरिएंट्स पेश किए गए हैं. बेस वेरिएंट में 6GB रैम के साथ 128GB की स्टोरेज है, जबकि दूसरे वेरिएंट में 8GB रैम के साथ 128GB की स्टोरेज दी गई है. गैलेक्सी A22 के बेस मॉडल की कीमत 19,999 रुपए है, जबकि 8GB रैम वेरिएंट की कीमत 21,999 रुपए है. ये स्मार्टफोन ग्रे, वॉयलेट और मिंट कलर वेरिएंट्स में उपलब्ध होंगे. कंपनी के मुताबिक इनकी बिक्री 25 जुलाई से शुरू होगी. इसे सैमसंग की वेबसाइट सहित दूसरे रीटेल प्लैटफॉर्म से खरीदा जा सकता है. गैलेक्सी A22 लॉन्च ऑफर के तहत यूजर्स को 1,500 रुपए तक का कैशबैक मिलेगा. हालांकि इसके लिए उनके पास एचडीएफसी बैंक का कार्ड होना चाहिए.

http://OnePlus Nord 2 5G भारत में लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर्स

Galaxy A22 5G में 6.6 इंच की फुल एचडी प्लस इनफिनिटी वी डिस्प्ले दी गई है. इसके साथ 90Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट दिया गया है. ये स्मार्टफोन Android 11 बेस्ड One UI Core 3.1 पर चलता है. इसमें MediaTek Dimensity 700 चिपसेट दिया गया है. इस फोन में तीन रियर कैमरे दिए गए हैं. सेल्फी के लिए इस स्मार्टफोन में 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है. प्राइमरी कैमरा सेटअप की बात करें तो यहां 48 मेगापिक्सल का एक लेंस है, दूसरा 5 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड लेंस है, जबकि 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर है. इसमें 5,000mAh की बैटरी दी गई है. इसके साथ 15W फास्ट चार्ज सपोर्ट भी है. कनेक्टिविटी के लिहाज से इस स्मार्टफोन में यूएसबी टाइप सी, माइक्रो एसडी सपोर्ट, साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर और 5G जैसे फीचर्स दिए गए हैं.

http://Samsung Galaxy M21 2021 Edition भारत में लॉन्च, जानिए कीमत

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now