नई दिल्ली. Samsung ने Galaxy A21s का एक नया वेरिएंट लॉन्च किया है. नए वेरिएंट में 6GB रैम के साथ 128GB की इंटरनल स्टोरेज दी गई है. बता दें कि भारत में Galaxy A21s को 4GB रैम और 64GB स्टोरेज के साथ लॉन्च किया गया था. इसकी क़ीमत 14,999 रुपए है. नए वेरिएंट की क़ीमत कंपनी ने 17,499 रुपए रखी है. गैलेक्सी A21s का नया वेरिएंट सिल्वर, ब्लैक और ब्लू कलर वेरिएंट में मिलेगा. 4GB रैम वेरिएंट पहले की ही क़ीमत पर मिलता रहेगा. मेमोरी और रैम के अलावा इस फ़ोन के स्पेसिफिकेशन्स में बदलाव नहीं किया गया हैं. इसमें 6.5 इंच की एचडी प्लस Infinity O डिस्प्ले दी गई है.
http://रेत के अवैध परिवहन पर पड़ी माइनिंग की नजर, 6 ट्रैक्टर जब्त
इसमें LCD पैनल का यूज किया गया है और ऐस्पेक्ट रेश्यो 20:9 की है. Galaxy A21s में Exynos 850 प्रोसेसर दिया गया है और ये Android 10 बेस्ड One UI 2.0 पर चलता है. इस स्मार्टफ़ोन की बैटरी 5,000mAh की है और इसके साथ 15W फ़ास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है. इसमें चार रियर कैमरे दिए गए हैं. प्राइमरी लेंस 48 मेगापिक्सल का है, दूसरा 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड लेंस है, तीसरा 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर है, जबकि चौथा लेंस 2 मेगापिक्सल का मैक्रो है. इसमें सेल्फ़ी के लिए 13 मेगापिक्सल का फ़्रंट सेंसर दिया गया है. इस फ़ोन में 3.5mm जैक के साथ रियर माउंटेड फ़िंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है.
http://भाजपा समर्थक मंच के प्रदेश अध्यक्ष बनाए गए कमल पारेख, समर्थकों में उत्साह










