আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

Samsung Galaxy A04s भारत में लॉन्च, 50MP कैमरे से है लैस

Published on: October 4, 2022
---Advertisement---

नई दिल्ली. Samsung Galaxy A04s को भारत में लॉन्च कर दिया गया है. इसकी कीमत 13,499 रुपए रखी गई है. इस कीमत में 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी की स्टोरेज दी गई है. इसे ब्लैक, कॉपर और ग्रीन कलर में खरीदा जा सकेगा. इसकी बिक्री सैमसंग की साइट और रिटेल स्टोर से होगी. लॉन्चिंग ऑफर के तहत SBI के बैंक के कार्ड से पेमेंट करने पर 1,000 रुपए का कैशबैक मिलेगा. इसमें एंड्रॉयड 12 के साथ One UI Core 4.1 दिया गया है. इसके अलावा इसमें 6.5 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले है जिसके साथ 90Hz का रिफ्रेश रेट मिलता है. इसमें Exynos 850 प्रोसेसर के साथ 4 जीबी रैम और 4 जीबी वर्चुअल रैम मिलती है.

https://गृहमंत्री ने सांसद को कहा- चार्मिंग फेस, महिला आयोग ने माफी मांगने कहा

इसमें तीन रियर कैमरे हैं जिनमें प्राइमरी लेंस 50 मेगापिक्सल का है जिसका अपर्चर f/1.8 है. दूसरा लेंस 2 मेगापिक्सल का डेफ्थ सेंसर है और तीसरा लेंस भी 2 मेगापिक्सल का मैक्रो है. सेल्फी के लिए 5 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है. इसके साथ Dolby Atmos ऑडियो का सपोर्ट है. इसमें कनेक्टिविटी के लिए 4G LTE, Wi-Fi 802.11ac, ब्लूटूथ v5 और GPS/A-GPS है. इसमें साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है. सैमसंग के इस फोन में 5000mAh की बैटरी दी गई है जिसके साथ 15W की फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट है.

https://दीवार ढहने से 3 बच्चों की मौत, घर के आंगन में खेल रहे थे

जुड़िए हमसे….

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now