बलरामपुर. एक महिला हेल्थ वर्कर पैदल नदी पारकर गांव पहुंची ताकि वो वहां जरूरतमंद गांववालों की मदद कर सकें. न्यूज एजेंसी एएनआई में आई खबर के मुताबिक गांववालों के हेल्थ चेकअप के लिए नदी पार करके पहुंची इस महिला हेल्थ वर्कर ने बताया कि नदी में पानी काफी बढ़ा हुआ था जिससे एकबार को वो डर भी गईं. लेकिन धीरे-धीरे नदी पार करने के बाद वो गांव पहुंच ही गईं. राजपुर विकासखंड के अलखडीहा उपस्वास्थ्य केंद्र में पदस्थ महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता पुष्पलता अपनी जान को जोखिम में डालकर गांवों में जाकर ग्रामीणों को स्वास्थ्य सेवाएं दे रही हैं,
http://‘मन बैरागी’ का पहला पोस्टर रिलीज, फिल्म में दिखेगी पीएम मोदी की अनसुनी कहानी
जिससे ग्रामीण काफी खुश रहते है और पुष्पलता के हौसले को सलाम कर रहे हैं. वहीं अलखडीहा उपस्वास्थ्य केंद्र में पदस्थ पुरुष स्वास्थ्य कार्यकर्ता का कहना है कि विकासखंड के 2-3 गांव ऐसे हैं जिनकी आबादी करीब 1500 की है और ये गांव पूरी तरह से नदियों से घिरे हुए हैं. इन गांवों में स्वास्थ्य सुविधा नहीं मिल पाती है लेकिन गांववालों को स्वास्थ्य सुविधा को देने के लिए एएनएम पुष्पलता और मैं बरसात में भी नदी को पारकर गांव मे अपनी सेवाएं दे रहे हैं.
http://पीएम आवास योजना : जिनके खिलाफ शिकायत उन्हीं को बनाया जांच अधिकारी!
Chhattisgarh:A female health worker crosses a river on foot
to provide healthcare services to villagers in Balrampur; says,“I visit this village after crossing a river as it's surrounded by water on all sides.I feel scared,but I come here to provide medical aid to the villagers” pic.twitter.com/9jxOCGRT7Q— ANI (@ANI) September 17, 2019







