नई दिल्ली. ‘बचपन का प्यार’ गाकर सोशल मीडिया सेंसेशन बने सहदेव दिरदो खूब तारीफें मिल रही हैं. वहीं, बादशाह से बात करने के बाद अब सहदेव रिएलिटी शो ‘इंडियन आइडल 12’ के स्टेज तक पहुंच चुके हैं. इस दौरान उन्होंने सबके साथ शानदार परफॉर्मेंस भी दी. सहदेव के साथ इस गाने पर ‘इंडियन आइडल 12’ के सभी कंटेस्टेंट, जज और होस्ट भी झूमते नजर आए. ये वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया पर जबरदस्त चर्चा में आ गया है. दरअसल, हाल ही में आदित्य नारायण ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है.
http://बेल बॉटम का पहला गाना ‘मरजावां’ रिलीज, दिखी अक्षय-वाणी की केमिस्ट्री
जिसमें सहदेव दिरदो अपने वायरल गाने को ‘इंडियन आइडल 12’ के सेट पर गाते दिखाई दे रहे हैं. सहदेव के आस-पास इस शो के जज अनु मलिक और सोनू कक्कड़, कंटेस्टेंट्स और होस्ट आदित्य नारायण भी खड़े नजर आ रहे हैं. सभी एक साथ सहदेव के साथ डांस भी करते दिख रहे हैं. इस वीडियो में सहदेव का स्वैग देखने लायक है. इसको शेयर करते हुए आदित्य ने लिखा- #BachpanKaPyaar OG क्यूटी सहदेव और इंडियन आइडल की टीम के साथ. इस वीडियो को सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है.
http://अब मेजर ध्यानचंद के नाम से दिया जाएगा खेल रत्न पुरस्कार










