पिथौरा. गणतंत्र दिवस के अवसर पर आयोजित सद्भावना क्रिकेट मैच में इस बार कुर्सी इलेवन ने कलम इलेवन को 15 रनों से हराकर शानदार जीत दर्ज की. कलम एलेवन टीम के कप्तान पत्रकार रजिंदर खनूजा थे. जबकि कुर्सी इलेवन टीम के कप्तान नव निर्वाचित नगर पंचायत अध्यक्ष आत्मा राम यादव थे. विजेता एवं उपविजेता टीम को स्व मनोरमा तिवारी की स्मृति में ट्रॉफी प्रदान की गई. नगर के खेल मैदान में आयोजित सद्भावना क्रिकेट मैच का उद्घाटन खल्लारी विधायक द्वारिकाधीश यादव एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता कुलवंत खनूजा ने किया. इन्होंने बकायदा राष्ट्रगान में शामिल होकर दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय लिया. उक्त प्रतियोगिता के आयोजक स्वप्निल तिवारी, प्रायोजक राजेश गोयल एवं गोपाल शर्मा ने बताया कि 2020 इस मैच को टेनिस बाल से खेला गया.
http://चोर गिरोह का पर्दाफाश, 6 गिरफ्तार, इलेक्ट्रॉनिक-परचून सामान जब्त
इस मेच में कलम इलेवन की ओर से मुख्यतः रजिंदर खनूजा, एसडीओपी पुपलेश पात्रे, थाना प्रभारी कमला पुसाम, आकाश अग्रवाल, स्वप्निल तिवारी, शिवा मोहंती, जाकिर कुरेशी, परमीत माटा, खिरोद्र पटेल, संतोष गुप्ता, निक्कू डड़सेना एवं आशीष शर्मा खेल रहे थे. जबकि कुर्सी इलेवन की ओर से नपं अध्यक्ष आत्माराम यादव, दिलप्रीत सिंह खनूजा, राजू सिन्हा, पीयूष अग्रवाल, संतोष डड़सेना, राजेश चौधरी, जतिन ठक्कर, गोपाल पांडे, आलोक त्रिपाठी, आकाश महन्ती, तरुण पांडेय एवं प्रेम सिन्हा खेल रहे थे. मैनन ऑफ द मैच कुर्सी इलेवन के पीयूष अग्रवाल को दिया गया. मैच में कॉमेंट्री शिवशंकर पटनायक एवं सुरेश ठाकुर ने की जबकि मैच अंपायर रमेश श्रीवास्तव थे.
http://गणतंत्र दिवस पर टीम इंडिया ने दिया जीत का तोहफा, न्यूजीलैंड को 7 विकेट से हराया







