আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक महिला के 55 पदों पर होगी भर्ती, 22 को इंटरव्यू

Published on: September 16, 2022
---Advertisement---

बलौदाबाजार. कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जिला बलौदाबाजार-भाटापारा अंतर्गत खनिज न्यास मद के तहत जिले के उप स्वास्थ्य केंद्र हेतु 55 ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक महिला के पद की पूर्ति हेतु वॉक-इन-इंटरव्यू आयोजित है. इच्छुक पात्र उम्मीदवार आवेदन के निर्धारित प्रारूप में भर कर 22 सितंबर को सुबह 10 बजे कार्यालय परिसर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जिला बलौदाबाजार-भाटापारा में उपस्थित हो सकते हैं. विज्ञापन के संबंध में विस्तृत जानकारी हेतु विभागीय सूचना पटल एवं जिले की वेबसाइट डब्ल्यू डब्ल्यू डब्ल्यू डॉट बलौदाबाजार डॉट जीवोवी डॉट इन www.balodabazar.gov.in पर उपलब्ध है.

https://स्पा सेंटर पर पुलिस का छापा, 7 युवतियां और 13 युवक पकड़ाए

मुख्यमंत्री कन्या विवाह के लिए 5 तक आवेदन

बलौदाबाजार. प्रतिवर्ष की भांति इस वित्तीय वर्ष में भी विभाग की महत्वपूर्ण योजनांतर्गत मुख्यमंत्री कन्या विवाह का आयोजन किया जाना है. कन्या विवाह में शामिल होने वाले जोड़ो को विभाग की ओर से 25 हजार रुपए स्वीकृत किया जाता है. जिसमें 19 हजार रुपए का उपहार सामग्री, 1 हजार रुपए का चेक बैंक ड्राफ्ट और शेष 5 हजार रुपए विवाह आयोजन में खर्च किया जाता है. विवाह हेतु कन्या की उम्र 18 वर्ष और वर का 21 वर्ष पूर्ण होना चाहिए. कन्या विवाह में सम्मिलित होने वाले इच्छुक जोड़े एकीकृत बाल विकास परियोजना कार्यालयों से फार्म प्राप्त कर 5 अक्टूबर तक फार्म जमा कर पंजीयन करा सकते हैं.

https://कलर चेंजिंग फीचर के साथ Vivo V25 5G भारत में लॉन्च, जानिए कीमत

जुड़िए हमसे….

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now