আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

बच्चा चोर की अफवाह, लोगों ने फेरीवालों को बेदम पीटा

Published on: October 9, 2022
---Advertisement---

दुर्ग. बच्चा चोर की अफवाह पर दिल्ली से दुर्ग फेरी करने आए एक परिवार की मोहल्ले के लोगों ने बेदम पिटाई कर दी. सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और परिवार को सुरक्षित थाने लेकर आई. पुलिस के अनुसार दिल्ली से पति-पत्नी आकर पिछले 4 साल से गंजपारा में किराए का मकान लेकर रह रहे थे. वो लोग घूम-घूमकर कपड़ा और दरी बेचने का काम करते थे. दिवाली का त्योहार नजदीक होने से पीड़ित ने अपने साले को कुछ दिन पहले ही बुलाया था. शनिवार देर रात किसी ने अफवाह फैला दी कि ये लोग बच्चा चोर हैं, और इसीलिए यहां आए हैं. पीड़ित और उसका साला खाना खाकर मोहल्ले में टहल रहे थे.

https://नानक सागर-रामचंडी बनेगा पर्यटन स्थल, सिक्ख समाज ने जताया सीएम का आभार

अचानक कुछ लोग वहां पहुंचे, और बच्चा चोर-बच्चा चोर कहकर उन्हें मारने लगे. देखते ही देखते वहां सैकड़ों की संख्या में लोग पहुंच गए. लोगों ने उनकी बेदम पिटाई कर दी. वहां से उन्होंने भागकर कमरे में बंद कर लिया. कोतवाली पुलिस को मामले की सूचना मिली वो तुरंत मौके पर पहुंची. पुलिस ने सुरक्षित पीड़ित को वहां से बाहर निकाला. लोग इतने गुस्से में थे कि पुलिस की कस्टडी में होने के बाद भी पीड़ित को मारने दौड़ रहे थे. बड़ी मुश्किल से पुलिस ने पीड़ित को वहां से बाहर निकाला और थाने ले गई. बाद उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया.

https://सहर अफशा ने शोबिज को कहा अलविदा, पकड़ी इस्लाम की राह

जुड़िए हमसे….

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now