रजिंदर खनूजा
पिथौरा. बैंकों में जनधन खाता से रुपए आहरण के लिए भीड़ नियंत्रण करने अब स्काउट गॉइड भी सामने आए हैं. बावजूद भीड़ किसी की सलाह या बात मानने को तैयार ही नहीं है. बहरहाल, सोशल डिस्टेन्स बनाने की अपील बैंकों में लागू नहीं हो पा रही है. जानकारी के अनुसार केंद्र सरकार द्वारा जनधन खातों में 5-5 सौ रुपए ऑनलाइन जमा करने के बाद खाताधारकों में रुपए निकलवाने की होड़ सी लग गई है. इस भीड़ ने प्रधानमंत्री के ही आह्वान कम से कम एक मीटर की दूरी रखने की अपील को दरकिनार कर दिया है. बुधवार को स्काउट गाइड के कार्यकर्ता भी बैंकों के बाहर व्यवस्था बनाने एवं ग्रामीणों के खातों से रुपए निकालने के लिए फॉर्म भरकर उनकी सहायता कर रहे हैं. बताते हैं कि जिनके पास अन्य खातों में बड़ी राशि है वे भी जनधन खाते के 500 रुपए तत्काल निकलवाना चाहते हैं.
http://लॉकडाउन 2.0 को लेकर गाइडलाइन जारी, मास्क जरूरी, थूकने पर जुर्माना
रुपए वापस चले जाएंगे : ग्रामीण
बैंकों में बेतरतीब भीड़ को स्थानीय पुलिस व्यवस्थित कर आगे बढ़ गई. पुलिस के जाते ही भीड़ पुनः एकत्र दिखी, इसके बाद इस प्रतिनिधि ने भी ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया पर कोई भी समझने के लिए तैयार ही नहीं है. ग्रामीणों में यह अफवाह फैला दी गई है कि जनधन के रुपए नहीं निकलवाए तो वे लेप्स हो जाएंगे. इस बात के लिए उन्हें समझाने पर भी लोग नहीं माने. वहां ड्यूटी में तैनात स्काउट के तो युवाओं ने बताया कि वे सुबह से पसीना बहा रहे हैं पर ग्रामीण पुलिस को देखकर दूर हो जाते हैं. पुलिस के जाते ही जस का तस.
सभी बैंकों में गाइड काम कर रहे : योगेश्वर
इधर, स्काउट गाइड की ओर से योगेश्वर डड़सेना ने बताया कि पूर्व गोल्ड मेडलिस्ट स्काउट गाइड को सेवा में लगाया गया है. हम सब पिथौरा के बैंकों में सोशल डिस्टेन्स का पालन कराने प्रयासरत हैं. कुछ लोगों द्वारा जनधन खाते में डाले गए रुपए लैप्स होने की अफवाह भी उड़ा रहे हैं. ग्रामीणों को स्काउट टीम समझा रही है कि जब आवश्यकता हो तभी रुपए निकलवाएं. रुपए लैप्स नहीं होंगे. इसके अलावा निकासी फॉर्म भरने के लिए भी गार्ड सहायता कर रहे हैं.
http://कोरोना संक्रमित तीन मरीज हुए स्वस्थ, अब एक्टिव केसों की संख्या 20







