रायपुर. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि गौठानों द्वारा खुद की जमा पूंजी से गोबर खरीदना गोधन न्याय योजना की बड़ी सफलता है. प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों के आधे से अधिक गौठान स्वयं के संसाधनों से गोबर की खरीदी कर रहे हैं. राज्य शासन को इन गौठानों को गोबर खरीदने के लिए राशि देने की आवश्यकता नहीं पड़ती है. गोबर विक्रेताओं को आज भुगतान की गई 4.62 करोड़ रुपए की राशि में से 4270 स्वावलंबी गौठानों द्वारा 2.88 करोड़ रुपए का भुगतान किया गया और कृषि विभाग द्वारा 1.74 करोड़ रुपए का भुगतान किया गया है. पिछले पखवाड़े में गोबर खरीदी के लिए प्रदेश के स्वावलंबी गौठनों ने कृषि विभाग की तुलना में अधिक राशि का भुगतान किया है.
https://43 हाथियों के दल ने मचाया उत्पात, महिला को कुचलकर मार डाला
स्वावलंबी गौठानों द्वारा अब तक अपने संसाधनों से 29.61 करोड़ रूपए की राशि से गोबर की खरीदी की गई है. मुख्यमंत्री श्री बघेल गुरुवार को यहां अपने निवास कार्यालय में आयोजित वर्चुअल कार्यक्रम में गोधन न्याय योजना के हितग्राहियों को राशि के अंतरण के लिए आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित कर रहे थे. मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में हितग्राहियों को 7 करोड़ 83 लाख रुपए का ऑनलाइन भुगतान किया. इस राशि में 16 नवम्बर से 30 नवम्बर तक गौठानों में गोबर विक्रेता पशुपालक ग्रामीणों, किसानों, भूमिहीनों से क्रय किए गए गोबर के एवज में उनके खाते में 4 करोड़ 62 लाख रुपए की राशि ऑनलाइन अंतरित की. इसी प्रकार गौठान समितियों को एक करोड़ 28 लाख रुपए और महिला समूहों के खाते में एक करोड़ 93 लाख रुपए की लाभांश राशि अंतरित की गई.
https://जिला बनाने में समय लगता है, सरायपाली में खुलेगा अपर कलेक्टर कार्यालय : भूपेश







