नई दिल्ली. फिल्म ‘RRR’ पहला गाना ‘नाचो नाचो’ रिलीज कर दिया गया है. जिसमें रामचरण और जूनियर एनटीआर साथ में जोड़ी जमाते हुए नजर आ रहे हैं. वो इस गाने में कमाल का डांस करते दिख रहे हैं. इनके डांस मूव्स देखते ही बन रहे हैं. फिल्म का गाना कुछ ऐसा ही कि आप भी झूमने पर मजबूर हो जाएंगे. मल्टीस्टारर फिल्म ‘RRR’ के पहले गाने ‘नाचो नाचो’ को हिंदी और तेलुगू में ‘नातू नातू’ के नाम से वीडियो को यूट्यूब पर जारी किया गया है. गाना रिलीज होते ही छा गया है.
https://आवारा सुअरों, नागरिकों की समस्याओं से नपाध्यक्ष को कोई सरोकार नहीं : पंकज
कैची बीट्स, हाई ऑन एनर्जी सॉन्ग दर्शकों को एक पल के झूमने पर मजबूर कर रहा है. एक बार सुनने और वीडियो को देखने के से आपका मन नहीं मानेगा और आप इसे बार-बार देखना पसंद करेंगे. ये बोर करने वाला नहीं है. ‘नाचो नाचो’ में एक्टर के डांस स्टेप्स तो कमाल के हैं. उनका लुक दिवंगत एक्टर राज कूपर के जमाने की याद दिलाता है. इसमें डांस की झलक भी कुछ ऐसी ही दिखाई गई है. सॉन्ग ‘नाचो नाचो’ को टी-सीरीज के ऑफिशियल यूट्यूब अकाउंट पर रिलीज किया गया है. इसे विशाल मिश्रा और राहुल सिप्लीगुंज ने गाया है. गाने को प्रेम ने कोरियोग्राफ किया है.
https://पहले 35 रुपए लूटे, अब 5 रुपए लौटा एहसान जता रही भाजपा : अंकित










