আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

RRR का पहला गाना ‘दोस्ती’ रिलीज, राम चरण और जूनियर NTR की धमाकेदार एंट्री

Published on: August 2, 2021
---Advertisement---

नई दिल्ली. साउथ के सुपरस्टार एक्टर राम चरण और जूनियर NTR की फिल्म ‘RRR’ का म्यूजिक वीडियो ‘दोस्ती’ रिलीज हो गया है. ये इस फिल्म का पहला म्यूजिक वीडियो है. इसे पांच सिंगर्स ने गाया है. अनिरुद्ध रविचंद्रन, विजय येसुदास, अमित त्रिवेदी, हेमाचंद्रा और याजिन निजार ने अपनी आवाज दी है. गाने को पांच भाषा तमिल, तेलुगू, मलयालम, कन्नड़ और हिंदी में रिलीज किया गया है. गाने को एमएम किरवानी ने कंपोज किया है. म्यूजिक वीडियो में राम चरण और NTR ने लास्ट में एंट्री की. इसमें उनकी अपीयरेंस है.

http://‘बचपन का प्यार मेरा भूल नहीं जाना रे..’ का भोजपुरी वर्जन रिलीज, देखिए वीडियो

फ्रेंडशिप डे के मौके पर रिलीज राम चरण और Jr NTR ये गाना दोस्ती की मिसाल दे रहा है. गाने के लिरिक्स रिया मुखर्जी ने लिखे है और एम एम क्रीम द्वारा कंपोज किया गया है. अगर ‘RRR’ की कहानी की बात की जाए तो ये एक पीरियड ड्रामा फिल्म है. इसमें दो स्वतंत्रता सेनानियों कोमाराम भी और अल्लूरी सीतारामराजू पर आधारित एक काल्पनिक कहानी है. ये मल्टीस्टारर फिल्म है. इसमें एनटीआर जूनियर, राम चरण, अजय देवगन और आलिया भट्ट जैसे स्टार्स नजर आएंगे. फिल्म को हिंदी, तेलुगू, मलयालम, कन्नड़ और तमिल भाषाओं में रिलीज की जाएगी. कोविड को देखते हुए मेकर्स ने इसकी रिलीज डेट 13 अक्टूबर तय की है.

http://6 माह के अंदर पूरी होगी सिलगेर घटना की जांच : सीएम भूपेश

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now