बागबाहरा. खेमराज लक्ष्मीचंद कला वाणिज्य एवं विज्ञान महाविद्यालय बागबाहरा अध्यक्ष पद के लिए रोशनी सांखला का चयन किया गया है. बागबाहरा ब्लॉक के ग्राम बोड़रीदादर निवासी स्व. विजयलाल सांखला की सुपौत्री तथा हनुमान क्लाथ सेंटर बागबाहरा के संचालक हेमंत कुमार सांखला की सुपुत्री हैं. रोशनी किसान नेता पारस सांखला की भतीजी हैं. रोशनी के अध्यक्ष चुने जाने पर खल्लारी विधायक द्वारिकाधीश यादव, शशि चंद्राकर, जनपद अध्यक्ष, सहकारी संघ के अध्यक्ष विजय बंजारे, गणेश शर्मा, सिकंदर सिंह ठाकुर, जिला महामंत्री नवनीत सलूजा, संतोष जैन, तेजन चंद्राकर, उमेश जैन, बालकृष्ण चंद्राकर, जगमोहन चंद्राकर, देवेश साहू, फुलसिंग ध्रुव, मनोहर ठाकुर, देवनाथ साहू, मनोहर पटेल, चंद्रहास साहू, सहकारी समिति अध्यक्ष द्वय खीरसाय पटेल, खेमराज सिंह, जनपद सदस्य द्वय नीलम सांखला, मधु नारंग, गीताबाई दीवान, कुसुम चंद्राकर सहित कांग्रेसजनों सहित क्षेत्र के शुभचिंतकों ने बधाई दी है.
http://पुलिस की दनादन कार्रवाई, चपेट में आए सट्टा-किंग, कबाड़ी और पटाखा व्यवसायी
बेराजगारों के लिए स्वरोजगार हेतु सुनहरा अवसर, विभिन्न कोर्स में दिया जाएगा निःशुल्क प्रशिक्षण
महासमुंद. देना ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान, महासमुंद जो कि देना बैंक (अब बैंक ऑफ बरौड़ा) के द्वारा प्रायोजित है द्वारा आगामी 10 अक्टूबर 2019 से विभिन्न कोर्स में प्रशिक्षण प्रारंभ किया जाएगा. देना आरसेटी से प्राप्त जानकारी के अनुसार यह प्रशिक्षण पूर्णतः निःशुल्क भोजन एवं आवासीय होगा. प्रशिक्षण में ग्रामीण एवं शहरी युवकों के लिए 30 दिवसीय निःशुल्क कम्पयूटर अकाउंट एवं टेली और इलेक्ट्रिशियन पाठ्यक्रम का प्रशिक्षण प्रारंभ होगा. प्रशिक्षण लेने के लिए निम्न दस्तावेज की स्वप्रमाणित फोटोकापी के साथ देना आरसेटी कार्यालय, बरोण्डा बाजार महासमुंद में सम्पर्क कर सकते हैं. इनमें आवेदक, आवेदिका 12वीं पास होने चाहिए, बीपीएलराशन कार्ड, आधार कार्ड की फोटोकापी, पासपोर्ट साइज की तीन फोटो, आयु 18 से 35 वर्ष होना चाहिए. अधिक जानकारी के लिए कार्यालय के फोन नंबर 7987838638, 8319462874, 9131065767 पर संपर्क किया जा सकता है.
http://दंतेवाड़ा उपचुनाव : 11 हजार वोटों से जीतीं कांग्रेस की देवती कर्मा







