আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

छड़, सीमेंट, पंखा, कूलर, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं स्टेशनरी दुकानें सप्ताह में एक दिन खुलेंगी

Published on: April 24, 2020
---Advertisement---

महासमुंद. कलेक्टर सुनील कुमार जैन ने जिले के समस्त सीमा क्षेत्र के अंतर्गत कोरोना संक्रमण से बचाव एवं स्वास्थ्यगत आपातकालीन स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए 3 मई तक पूर्णतया लॉकडाउन का आदेश जारी किया है. जारी आदेश के तहत विभिन्न कार्यालय, प्रतिष्ठान, सेवाओं को पूर्णतया लॉकडाउन के प्रतिबंध से शर्तों के अधीन छूट दी गई है, जिसमें वस्तुओं एवं सेवाओं के अंतर्गत छड़, सीमेंट, पंखा, कूलर एवं इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकानें सप्ताह में एक दिन खुली रहेगी. इसी तरह स्टेशनरी एवं किताब की दुकानें भी सप्ताह में एक दिन खुली रहेगी. इसके लिए दिवस का निर्धारण स्थानीय स्तर पर संबंधित अनुविभाग के अनुविभागीय दण्डाधिकारी करेंगे तथा शेष दिवस व्यापारी होम डिलीवरी कर सकेंगे. इस आदेश के तहत छूट दी गई कार्यालय, प्रतिष्ठान एवं सेवाओं की यह जिम्मेदारी होगी कि लॉकडाउन उपायों में सामाजिक दूरी, स्वच्छता एवं शासन एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा दिए गए निर्देशों का पालन करना अनिवार्य होगा.

http://शादी की 50वीं सालगिरह को बुजुर्ग दंपत्ति ने बनाया यादगार, जरूरतमंदों के लिए किया 50 हजार का सहयोग

पीएस सर्जिकल बिरकोनी द्वारा 25 सेफ्टी किट प्रदाय

महासमुंद. कोविड-19 के संक्रमण से बचाव के लिए शासन-प्रशासन स्तर पर प्रयास किए जा रहे हैं वहीं श्रमिकों एवं जरूरतमंदों के आवश्यक वस्तुएं और सुविधाएं भी मुहैया कराई जा रही है. सभी वर्ग के लोग कुछ न कुछ सहयोग कर रहें हैं. इसी कड़ी में आज पीएस सर्जिकल बिरकोनी के संचालक शाश्वत लुनावत आज यहां जिला कार्यालय पहुंचकर कलेक्टर सुनील कुमार जैन को कोरोना से बचाव के लिए 25 सेफ्टी कीट सौंपा. इसका उपयोग चिकित्सकों द्वारा किया जाएगा.

http://अभाविप की विभाग स्तरीय लॉकडाउन प्रतियोगिता ‘उत्कर्ष’ सम्पन्न, 482 ने लिया हिस्सा

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now