पिथौरा. नगर के मुहाने पर लहरौद कर्मचारी कॉलोनी में रविवार को फिर से एक घर में दिनदहाड़े चोर घुसे. इस बार अकेले चोर ने अकेली महिला पर चाकू से हमला कर दो हजार रुपए लूट लिए पर एक सीसीटीवी से पुलिस ने चोर को महज कुछ ही घण्टे में दबोच कर उससे रुपए, चाकू एवं घटना में प्रयुक्त दोपहिया जब्त कर जेल भेज दिया. ज्ञात हो कि इसके पूर्व उक्त कॉलोनी में करीब दर्जन भर छोटी बड़ी चोरियां हो चुकी है पर एक ही मामले में अरोपी पकड़ा गया. शेष के आरोपी अब तक पुलिस पकड़ से बाहर है. पुलिस ने इस संबंध में बताया कि रविवार दोपहर करीब 2 बजे कर्मचारी कॉलोनी स्थित निर्मला पिम्पलकर जब घर में अकेली थी उसी समय दोपहिया से एक युवक उनके घर पहुंचा और दरवाजा खुलवाया.
चूंकि दोपहर का समय था लिहाजा प्रार्थिया ने भी दरवाजा खोल दिया. अंदर जाते ही युवक ने निर्मला से रुपए की मांग की. इस पर उनके द्वारा मना करने पर युवक ने चाकू निकाल लिया जिससे डर कर उसके पास का पर्स उसे दे दिया. पर्स में 2000 रुपए थे जिसे युवक ने रखते हुए और रुपए कहां रखे हैं पूछने लगा. निर्मला के नहीं बताए जाने से युवक ने उस पर चाकू से हमला कर दिया जिससे निर्मला का हाथ लहूलुहान हो गया और वह जोर जोर से चिल्लाने लगी. चिल्लाने से भयभीत अरोपी तुरंत अपनी दोपहिया से भाग निकला बाद निर्मला ने घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी. ज्ञात हो कि कर्मचारी कॉलोनी में अधिकांश कर्मचारी ही निवास करते हैं. घर के अधिकांश सदस्य किसी न किसी स्थान पर जॉब में हैं लिहाजा दिन में कॉलोनी के अधिकांश घरों में ताला लगा होता है या घर में महिलाएं अकेली होती है. बस इसी बात का फायदा उठाकर अक्सर इस कॉलोनी में चोरी की घटनाएं होती रहती हैं.
इसके पूर्व एक चोर को कॉलोनीवासियों ने खुद ही पकड़ कर पुलिस के हवाले किया था इसके अलावा कभी भी इस कॉलोनी में हुई अनेक चोरियों में पुलिस एक का भी सुराग नहीं लगा सकी है. जबकि इस कॉलोनी में निवासरत पुनीत सिन्हा के यहां चोरों ने अब तक दो बार दिनदहाड़े धावा बोला है और 10 लाख से अधिक के जेवर एवं नगदी की चोरी कर चुके हैं. लगातार चोरियों से परेशान कॉलोनीवासियों का आक्रोश देखकर स्थानीय पुलिस ने सूचना के तत्काल बाद घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले और सन्देह के आधार पर समीप के ग्राम कौहकुड़ा निवासी कमलेश चौहान पिता रामाधीन चौहान (22) को थाना लाकर कड़ाई से पूछताछ की गई.
जिसमें कमलेश ने अपना अपराध कबूल कर निर्मला पिम्पलकर से लूट के 2000 रुपए, घटना के समय उसके द्वारा पहने गए रक्त लगे कपड़े एवं घटना में प्रयुक्त दुपहिया क्र cg06 gj 4871 पुलिस को सौंप दी. बहरहाल, पुलिस ने अरोपी कमलेश को धारा 394, 450 एवं 506 भादवि के तहत गिरफ्तार कर रिमांड पर जेल भेज दिया है. पूरी जांच में एसडीओ पी पुपलेश कुमार पात्रे, निरीक्षक सिद्धेश्वर सिंह एवं थाना प्रभारी अपूर्वा सिंह क्षत्रिय सहित पुलिस स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा. पुलिस पूछताछ में आरोपी कमलेश ने चोरी करना कबूल करने के साथ एक चौंकाने वाली जानकारी भी दी. कमलेश के अनुसार उसे नशे की लत थी. बगैर नशा किए वह रह नहीं पा रहा था. अन्य किसी साधन से उसकी कोई कमाई का जरिया नहीं था इसलिए कमाई के सबसे आसान जरिया चोरी या लूट का रास्ता उसने चुना. युवक के इस बयान से समझा जा सकता है कि प्रदेश में नशा करते नवयुवक नशा खरीदने के लिए कुछ भी कर सकते हैं.
http://IPL 2020 : CSK की प्ले-ऑफ की राह हुई मुश्किल, RR ने 7 विकेट से हराया
फ़र्ज़ी ऋण पुस्तिका का मामला, एसडीएम ने पटवारी को किया निलंबित https://t.co/mifQTreNDX
— Cg Janadesh (@CJanadesh) October 19, 2020
नायब तहसीलदार से विवाद, गाड़ी का शीशा तोड़ा, एक ही परिवार के 9 गिरफ्तार https://t.co/iDSh2SJIaV
— Cg Janadesh (@CJanadesh) October 19, 2020
Maruti Swift लिमिटेड एडिशन लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर्स https://t.co/Zm8qcUSnIH
— Cg Janadesh (@CJanadesh) October 19, 2020







