আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

पिरदा से मालीडीह तक बनेगी सड़क, खैरझिटी में बनेगा हाईस्कूल भवन

Published on: May 29, 2020
---Advertisement---

महासमुंद. ग्राम पिरदा से मालीडीह तक 49 लाख तीन हजार की लागत से सड़क का निर्माण होगा. वहीं ग्राम खैरझिटी में हाईस्कूल भवन निर्माण का काम शुरू हो गया है. विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर के प्रयास से क्षेत्र के कई गांवों में स्वीकृत विकास कार्यों का शुभांरभ किया गया. मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत ग्राम पिरदा से मालीडीह तक सड़क निर्माण की स्वीकृति मिली है. इसके लिए गुरूवार को विधायक श्री चंद्राकर के मुख्य आतिथ्य व जनपद पंचायत अध्यक्ष भागीरथी चंद्राकर की अध्यक्षता में निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया गया. विशेष अतिथि के रूप में जिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष डॉ रश्मि चंद्राकर, अरूण चंद्राकर, जिला पंचायत सदस्य अमर अरूण चंद्राकर, जनपद पंचायत सदस्य रमाकांत ध्रुव, सरपंच जयंत पटेल, आवेज खान, तोषण कन्नौजे मौजूद थे. सादे समारोह में अतिथियों ने भूमिपूजन किया.

http://पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी का निधन, नारायणा अस्पताल में ली अंतिम सांस

विधायक श्री चंद्राकर ने कहा कि सड़क नहीं होने से ग्रामीणों को पिरदा-मालीडीह आने-जाने में दिक्कतें हो रही थी. खासकर बरसात के दिनों में ग्रामीणों को काफी परेशानी होती थी. सड़क निर्माण के लिए ग्रामीणों के ध्यानाकर्षित कराने के बाद उन्होंने इस कार्य को प्राथमिकता से लिया और इसके लिए स्वीकृति दिलाई. उन्होंने निर्माण की गुणवत्ता का विशेष ख्याल रखने की बात कहते हुए कहा कि गुणवत्ता में किसी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा. इसके पूर्व ग्राम खैरझिटी में विधायक श्री चंद्राकर ने हाईस्कूल भवन निर्माण का शुभांरभ किया. कार्यक्रम की अध्यक्षता जनपद पंचायत अध्यक्ष भागीरथी चंद्राकर ने की. विशेष अतिथि के रूप में जिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष डॉ रश्मि चंद्राकर, अरूण चंद्राकर, जिला पंचायत सदस्य अमर अरूण चंद्राकर, जनपद पंचायत सदस्य रमाकांत ध्रुव, सरपंच श्रीमती मीना बाई सिन्हा, आवेज खान, तोषण कन्नौजे मौजूद थे. विधायक श्री चंद्राकर ने कहा कि हाईस्कूल भवन के लिए 66 लाख 95 हजार की स्वीकृति मिली है. आज भवन निर्माण का शुभांरभ हुआ है. जल्द ही हाईस्कूल भवन बनकर तैयार हो जाएगा.

http://चालक को झपकी आने से मजदूरों से भरी बस पलटी, कई चोटिल

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now