আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

सड़क हादसा : दो बाइकों में भिड़ंत, तीन की मौत, 3 घायल

Published on: February 28, 2021
---Advertisement---

महासमुंद. लभराखुर्द के समीप दो दोपहिया की आपसी भिड़ंत में तीन लोगों की मौत हो गई. इनमें दो की मौत घटनास्थल पर ही हो गई थी. कोतवाली टीआई ने बताया कि महासमुंद लभराखुर्द के पास दो बाइकों की आपस में जोरदार टक्कर हुई जिसमें उमेश सेन पिता जीवराखन सेन, सौरभ सेन पिता जीवराखन लखौली तथा परदेशी पुरैना पिता हरिशचंद पुरैना निवासी केशवा की मौत हो गई. बताया जा रहा है कि उमेश सेन, उसका भाई और एक साथी कोमाखान लामी गांव में एक छट्ठी कार्यक्रम में गए हुए थे, जो वापस लौट रहे थे. वहीं परदेशी पुरैना अपने परिवार के साथ फिंगेश्वर जा रहा था. दोनों बाइक आपस में जोरदार टकरा गई.

http://ISRO का साल का पहला मिशन कामयाब, अमेजोनिया-1 समेत 18 उपग्रह सफलतापूर्वक लॉन्च

घटना की सूचना मिलते ही महासमुंद पुलिस घटनास्थल पहुंच गई. वहां से सभी घायलों को नगर के विभिन्न अस्पताल पहुंचाया गया. जहां डॉक्टरों ने दो लोगों को मृत घोषित कर दिया जबकि एक युवक की मौत उपचार के दौरान हो गई. उक्त घटना में तीन मृतकों के अलावा केशवा निवासी परदेशी एवं इनका भांजा वीरेंद्र चन्द्रवंशी (18) गम्भीर रूप से घायल है. इन्हें रायपुर उच्च उपचार हेतु भेजा गया है जबकि 17 वर्षीय परदेशी की भांजी योगिता चन्द्रवंशी घायल होने के बाद भी खतरे से बाहर बताई जा रही है. बहरहाल, ट्रैफिक नियमों की अनदेखी कर पुलिस से बचकर तीन सवार दोपहिया तेज रफ्तार के कारण उक्त घटना हुई जिसमें तीन की मौत अब तक हो चुकी है दो लोग गम्भीर भी बताए जा रहे हैं.

http://BMW R nineT और R nineT Scrambler बाइक भारत में लॉन्च, कीमत इतनी की चौक जाएंगे आप

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now