नई दिल्ली. एक्टर सुशांत सिंह राजपूत मामले में रिया चक्रवर्ती ने हाल ही में एक मीडिया हाउस को दिए इंटरव्यू में दावा करते हुए कहा था कि सुशांत को क्लॉस्ट्रोफोबिया था और उन्हें फ्लाइट में बैठने से डर लगता था. रिया के मुताबिक इसी डर से बचने के लिए वो एक दवा लेते थे, जिसका नाम मोडाफिनिल था. ये दवा उनके पास हमेशा रहती थी. शायद हर फ्लाइट से पहले वो उसे लेते होंगे. जिसके बाद एक्टर की एक्स गर्लफ्रेंड अंकिता लोखंडे ने एक वीडियो शेयर करते हुए करारा जवाब किया है.
http://5000mAh बैटरी के साथ Vivo Y20, Y20i भारत में लॉन्च, जानिए कीमत
अंकिता लोखंडे ने 1 मिनट 56 सेकंड का जो वीडियो शेयर किया उसमें सुशांत प्लेन के कॉकपिट में पायलट सीट पर बैठकर प्लेन को उड़ाते दिखाई दे रहे हैं. इसके साथ अंकिता ने लिखा- क्या ये है #क्लॉस्ट्रोफोबिया? आप हमेशा उड़ना चाहते थे और आपने यही किया और हम सभी को आप पर गर्व है. अंकिता के इस ट्वीट पर लोगों के ढेर सारे कमेंट्स आ रहे हैं. वे अंकिता को सपोर्ट करते दिखे और उनकी बात पर सहमति जताई.
http://पिता बनने वाले हैं विराट कोहली, अनुष्का ने फ्लॉन्ट किया बेबी बंप










