আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

रितेश पांडेय के कांवर गीत ‘मेरा भोला है भंडारी’ ने मचाया धमाल, देखिए वीडियो

Published on: July 24, 2020
---Advertisement---

नई दिल्ली. भोजपुरी सिंगर रितेश पांडेय के कांवर गीत ‘मेरा भोला है भंडारी’ ने रिलीज के साथ ही यू-ट्यूब पर धमाल मचा रखा है. यह गाना आरवीएफ इंटरटेंमेंट के यूट्यूब चैनल पर रिलीज हुआ है. इस गाने में रितेश पांडेय भी धुन पर झूमते नजर आ रहे हैं. इस गाने को रितेश पांडेय ने गाया है. इसमें लिरिक्‍स प्रभु विष्‍णुपुरी का और म्‍यूजिक छोटे राउत का है. इस सावन रितेश पांडेय का यह पहला कांवर गीत है, जो उनके फैंस के साथ-साथ शिवभक्तों को भी खूब पसंद आ रहा है.

http://बढ़ रही बेरोजगारी, बंद होनी चाहिए संविदा नियुक्ति और सेवा वृद्धि : नरेन्द्र

रितेश पांडेय ने कहा कि भोले भंडारी दुनिया में आए कोरोना से भी निजात दिलाएंगे. उन्होंने अपने फैन्स से कहा कि बाबा का आशीर्वाद और आपका प्‍यार है. मेरी कामना है दोनों हमेशा मुझ पर बनी रहे. रितेश ने बिहार के लोगों से कोरोना वायरस से बचने की भी अपील की और कहा कि आज हम घर में सुरक्षित रहें, तो आने वाले कई सावन हम बाबा की पूजा कर पाएंगे. इसलिए अपने घरों में रहें. मास्‍क लगाएं. हाथ साबुन से धोएं और जब बहुत बोर हो जाएं, तो मेरे गाने को सुनकर इंजॉय करें.

http://19 सितंबर से UAE में शुरू होगा आईपीएल, 8 नवंबर को फाइनल

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now