रायपुर. प्रदेश के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने बुधवार को बिलासपुर जिले के बिल्हा के तहसीलदार सत्यपाल प्रताप राय के विरूद्ध कार्य में लापरवाही बरतने के कारण निलंबित किया है. राजस्व आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा तहसीलदार सत्यपाल प्रताप राय के निलंबन का आदेश जारी किया गया है. निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय कार्यालय आयुक्त बिलासपुर निर्धारित किया गया है. राजस्व मंत्री ने राजस्व विभाग के सभी अधिकारियों-कर्मचारियों को विभागीय कार्य संवेदनशीलता के साथ करने के निर्देश दिए हैं. उन्होंने स्पष्ट किया है कि विभागीय कार्य में लापरवाही बरदास्त नहीं की जाएगी. अनियमितता बरतने वाले अधिकारियों-कर्मचारियों के विरूद्ध कठोर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी.
http://स्कूल बैग होंगे हल्के, होमवर्क भी तय लिमिट से ज्यादा नहीं
काउंसलर के लिए 26 दिसम्बर तक आवेदन आमंत्रित
गरियबांद. राज्य कौशल विकास प्राधिकरण के निर्देशानुसार संकल्प परियोजना अंतर्गत जिले में काउंसलिंग सेल की स्थापना किया जाना है. जिसके लिए 03 काउंसलर की आवश्यकता है. अर्हताधारी पात्र एवं इच्छुक आवेदकों से 14 दिसम्बर से 26 दिसम्बर सायं 5 बजे तक स्पीड पोस्ट/रजिस्टर्ड डाक के माध्यम से निर्धारित प्रारूप में कार्यालय जिला कौशल विकास प्राधिकरण कक्ष क्रमांक-40, संयुक्त जिला कार्यालय में आवेदन आमंत्रित किए जाते हैं. किसी अन्य माध्यम से प्राप्त आवेदन पत्र स्वीकार नहीं किए जाएंगे. विस्तृत जानकारी हेतु गरियाबंद जिले के वेबसाइट गरियाबंद डाट जीओवी डाट इन पर देखा जा सकता है.
http://‘किसानों की हत्यारी हो चली संवेदनहीन और अन्यायी प्रदेश सरकार तुरंत इस्तीफ़ा दे’







