रायपुर. राजधानी में हुए दोहरे हत्याकांड के आरोप में पुलिस ने एक नाबालिग समेत 3 को गिरफ्तार किया है. मंगलवार को रायगढ़ की दो युवतियों की गोदावरी नगर में हत्या हुई थी. इस घटना का मुख्य आरोपी सैफ खान रायगढ़ का रहने वाला है. एसएसपी आरिफ शेख ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि घटना से तीन दिन पहले मृतका मंजू सिदार ने टिकटॉक पर एक वीडियो अपलोड किया था. इस वीडियो में वह दूसरे लड़के के साथ दिखी. यह वीडियो देख सैफ ने हत्या की योजना बनाई और अपने साथी गुलाम मुस्तफा उर्फ काली और एक नाबालिग के साथ रायपुर आया. आरोपियों ने मंजू को मारा और बीच-बचाव करने आई उसकी बहन मनीषा को भी मार डाला. मंजू रायगढ़ में रहती थी. यहां उसका सैफ के साथ प्रेम संबंध था. पुलिस को जांच में सैफ के घर से एक दस्तावेज मिला.
http://पुलिस भर्ती पर लगी रोक हटी, हाईकोर्ट ने भर्ती नियमों में संशोधन को सही ठहराया
इसमें कोर्ट में सैफ और मंजू की शादी का जिक्र था. घर वालों के दबाव के चलते मंजू ने सैफ से दूरी बना ली थी पर सैफ हर बार मंजू को साथ रहने के लिए कहता रहता था. बहन मनीषा की परीक्षा होने की वजह से उसकी मदद करने मंजू 10 दिन पहले रायपुर आई थी. उसने काली को इस हत्या में साथ देने के लिए 7 लाख रुपए का ऑफर दिया था. काली भी साथ देने राजी हो गया. सैफ ने मंजू के कमरे पर जाकर उससे झगड़ा शुरू कर दिया. आरोपी ने उसका गला दबाया. मंजू की बहन उसे छुड़ाने आई, पास ही रखे तवे से आरोपी ने हमला कर दिया. काली ने मनीषा को मारा और सैफ ने मंजू को. आरोपियों ने न सिर्फ इस हत्याकांड को अंजाम दिया बल्कि भागने का भी प्लान इनके पास तैयार था. नाबालिग साथी को सैफ ने इस काम में शामिल होने के लिए 15 हजार रुपए देने की बात कही थी. नाबालिग संतोषी नगर के पास बाइक लेकर सैफ और काली का इंतजार कर रहा था. सड़क के रास्ते से आरोपी दुर्ग की तरफ निकल गए. यहां से बलौदाबाजार होते हुए नाबालिग जांजगीर पहुंचा. पुलिस बाइक के नंबर के आधार पर नाबालिग तक पहुंची. इस बीच सैफ और काली रीवा भाग गए, पुलिस ने इन्हें सतना के पास पकड़ लिया.
http://नागरिकता संशोधन बिल के खिलाफ SC में पहली याचिका दाखिल, IUML की पैरवी करेंगे कपिल सिब्बल







