धमतरी. कारगिल युद्ध में शामिल रहे छत्तीसगढ़ के रिटायर्ड फौजी ग्राम घठुला निवासी रुद्रेश्वर कुमार साहू (मुन्ना भाई) का मंगलवार को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया. उनके निधन के बाद उनका फौजी बेटा थानेश्वर साहू घर ही नहीं पहुंचा सका. जिसके कारण उनकी बेटियों रेखा साहू, डाली साहू और बहू खुशबू ने उनकी अर्थी को कंधा दिया और मुखाग्नि भी दी. उनकी अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में गांव के लोग शामिल हुए और नम आंखों से उन्हें विदाई दी.
http://इसी वित्तीय वर्ष से मिलेगा राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना का लाभ
बता दें कि रुद्रेश्वर साहू (मुन्ना भाई) का चयन 2 फरवरी 1991 में इंडियन आर्मी में हुआ था. बाद वे 2017 में रिटायर हो गए थे. मुन्ना भाई जम्मू कश्मीर, मेरठ देशभर के अलग-अलग इलाकों में सेवा दे चुके थे. इसके अलावा 1999 में वे कारगिल युद्ध में भी शामिल थे और अपने साहस के दम पर पाकिस्तान के सैनिकों को कारगिल से खदेड़ा था. रिटायर होने के बाद वे आर्मी में जाने के लिए युवाओं को प्रोत्साहित करते थे.
http://भारतनेट के लिए 19401 करोड़ मंजूर, 16 राज्यों के गांवों तक पहुंचेगा इंटरनेट
http://भारतीय पुलिस सेवा और राज्य पुलिस सेवा के अधिकारियों का तबादला, देखिए सूची







