नई दिल्ली. दिसंबर महीने में खुदरा महंगाई दर में गिरावट आई है. दिसंबर 2022 में खुदरा महंगाई दर घटकर एक साल के निचले लेवल 5.72 फीसदी पर आ गई है जो नवंबर में 5.88 फीसदी रही थी. दिसंबर 2022 में खुदरा महंगाई दर में भले ही गिरावट आई हो ये लेकिन अभी भी दिसंबर 2021 के मुकाबले ज्यादा है जब खुदरा महंगाई दर 5.66 फीसदी थी. खाद्य वस्तुओं की महंगाई दर में कमी आई है. दिसंबर महीने में खाद्य वस्तुओं की महंगाई दर 4.19 फीसदी पर आ गई जो नवंबर 2022 में 4.67 फीसदी रही थी. जबकि अक्टूबर में खाद्य महंगाई दर 7.01 फीसदी थी.
https://छत्तीसगढ़ में कई जगहों पर ईडी का छापा, मचा हडकंप
वहीं दिसंबर महीने में शहरी के साथ ग्रामीण दोनों ही इलाकों में खाद्य महंगाई में कमी आई है. दिसंबर महीने में ग्रामीण इलाकों में खाद्य वस्तुओं की महंगाई 5.05 फीसदी रही है जो नवंबर में 5.22 फीसदी थी. जबकि शहरी इलाकों में खाद्य महंगाई दर 2.80 फीसदी रही है जो नवंबर में 3.69 फीसदी रही थी. साग-सब्जियों की महंगाई दर- 15.08 फीसदी पर आ गई है. तो फलों की महंगाई दर 2 फीसदी रही है. दूध और डेयरी प्रोडक्ट्स की महंगाई दर 8.51 फीसदी, अंडे की महंगाई दर 6.91 फीसदी पर मसाले की महंगाई दर 20.35 फीसदी बनी हुई है.
https://भारत ने श्रीलंका को 4 विकेट से हराया, सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त










