महासमुंद. त्रिस्तरीय पंचायत राज निर्वाचन 2019-20 के तहत महासमुंद जिले के सभी जनपद पंचायतों महासमुंद, बागबाहरा, पिथौरा, बसना एवं सरायपाली जनपद पंचायतों के अध्यक्ष सदस्यों के साथ जिला पंचायत के सदस्यों के अध्यक्ष, सदस्यों के आरक्षण की कार्रवाई कलेक्टर सुनील कुमार जैन की उपस्थिति में जिला पंचायत के सभाकक्ष में संपन्न की गई. जनपद पंचायत अध्यक्ष पद महासमुंद अनारक्षित (मुक्त), बागबाहरा अन्य पिछड़ा वर्ग (महिला), पिथौरा अनुसूचित जनजाति (महिला), बसना अनारक्षित (महिला), सरायपाली अनुसूचित जाति (महिला) के लिए आरक्षित हुआ है.
http://INDvBAN : मयंक अग्रवाल का दोहरा शतक, दूसरे दिन स्टंप्स तक भारत 493/6
इनमें महासमुंद जनपद पंचायत सदस्यों के लिए कुल 25 क्षेत्र निर्धारित हैं इसके तहत अनुसूचित जाति महिला के लिए 02, अनुसूचित जाति मुक्त के लिए 02, अनुसूचित जनजाति महिला के लिए 03, अनुसूचित जनजाति मुक्त के लिए 03, अन्य पिछड़ा वर्ग महिला के लिए 03, अन्य पिछड़ा वर्ग मुक्त के लिए 03 एवं अनारक्षित महिला के लिए 05, अनारक्षित मुक्त के लिए 04 आरक्षित किया गया है. बागबाहरा जनपद पंचायत सदस्यों के लिए कुल 25 क्षेत्र निर्धारित हैं इसके तहत अनुसूचित जाति महिला के लिए 02, अनुसूचित जाति मुक्त के लिए 01, अनुसूचित जनजाति महिला के लिए 04, अनुसूचित जनजाति मुक्त के लिए 04, अन्य पिछड़ा वर्ग महिला के लिए 03, अन्य पिछड़ा वर्ग मुक्त के लिए 03 एवं अनारक्षित महिला के लिए 04, अनारक्षित मुक्त के लिए 04 आरक्षित किया गया है.
पिथौरा जनपद पंचायत सदस्यों के लिए कुल 25 क्षेत्र निर्धारित हैं इसके तहत अनुसूचित जाति महिला के लिए 01, अनुसूचित जाति मुक्त के लिए 01, अनुसूचित जनजाति महिला के लिए 05, अनुसूचित जनजाति मुक्त के लिए 04, अन्य पिछड़ा वर्ग महिला के लिए 03, अन्य पिछड़ा वर्ग मुक्त के लिए 03 एवं अनारक्षित महिला के लिए 04, अनारक्षित मुक्त के लिए 04 आरक्षित किया गया है. बसना जनपद पंचायत सदस्यों के लिए कुल 24 क्षेत्र निर्धारित हैं इसके तहत अनुसूचित जाति महिला के लिए 02, अनुसूचित जाति मुक्त के लिए 01, अनुसूचित जनजाति महिला के लिए 04, अनुसूचित जनजाति मुक्त के लिए 03, अन्य पिछड़ा वर्ग महिला के लिए 03, अन्य पिछड़ा वर्ग मुक्त के लिए 03 एवं अनारक्षित महिला के लिए 04, अनारक्षित मुक्त के लिए 04 आरक्षित किया गया है.
http://क्राइम ब्रांच का अधिकारी बता ले भागे 26 लाख, गृहमंत्री बोले- सतर्क रहने की जरूरत







