नई दिल्ली. सोशल मीडिया पर इन दिनों हरियाणवी सिंगर रेणुका पवार का नाम छाया हुआ है. रेणुका पवार वहीं हैं जिन्होंने ’52 गज का दामन’ जैसे सुपरहीट गाना दिया है. रेणुका पवार के गाने सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं. इसी बीच रेणुका पवार का एक और नया गाना ‘तेरी खातर’ रिलीज हुआ है जो तेजी से वायरल हो रहा है. गाना बहुत शानदार है. गाने में पति और पत्नी की प्यारी सी नोकझोंक दिखाई गई है.
http://सिरपुर को वर्ल्ड हेरीटेज बनाने राज्य शासन कटिबद्ध : सीएम भूपेश
इस गाने में केडी के साथ श्वेता चौहान की जोड़ी है. रेणुका पवार के अलावा धनेष राज ने भी इसे गाया है. बता दें कि हाल ही में रिलीज हुआ रेणुका पवार का गाना सूट पलाजो भी काफी वायरल हो रहा है. उनके इस गाने ने भी सोशल मीडिया पर खूब धमाल मचाया हुआ था. ये गाना 5 मार्च को यूट्यूब पर रिलीज किया गया था. ये गाना भी रेणुका के फैन्स को काफी पसंद आ रहा है. यही कारण है कि ये भी उनके बाकी गानों की तरह वायरल हो रहा है. सुनिए गाना-
http://सचिन-युवराज की आतिशी पारी, इंडिया लीजेंड्स ने दक्षिण अफ्रीका लीजेंड्स को 56 रनों से हराया
http://धनश्री वर्मा-जस्सी गिल का ‘ओए होए होए’ गाना रिलीज, मचा रहा धमाल










