আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

मशहूर संतूर वादक पंडित शिवकुमार शर्मा का 84 साल की उम्र में निधन

Published on: May 10, 2022
---Advertisement---

नई दिल्ली. मशहूर संतूर वादक और भारतीय संगीतकार पंडित शिवकुमार शर्मा का मंगलवार को 84 वर्ष की उम्र में मुंबई में निधन हो गया. शिव कुमार शर्मा के निधन से म्यूजिक इंडस्ट्री में शोक की लहर है और उनका जाना शास्त्रीय संगीत की दुनिया में बड़ी क्षति है. पंडित शिवकुमार शर्मा पिछले छह महीने से किडनी संबंधी समस्याओं से पीड़ित थे और लगातार उनका इलाज जारी था. डॉक्टर्स के मुताबिक वह लंबे समय से डायलिसिस पर थे. मंगलवार को दिल का दौरा पड़ने के की वजह से उनका निधन हो गया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी पंडित शर्मा के निधन पर शोक जताया है.

https://Vivo Y15c भारत में लॉन्च, ड्यूल रियर कैमरा और 5000mAh बैटरी से है लैस

प्रधानमंत्री मोदी ने पंडित शर्मा के निधन को सांस्कृतिक दुनिया की क्षति बताते हुए लिखा है कि उन्होंने संतूर को वैश्विक स्तर पर लोकप्रिय बनाया. उनका संगीत आने वाली पीढ़ियों को मंत्रमुग्ध करता रहेगा. मुझे उनके साथ अपनी बातचीत अच्छी तरह याद है. उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति संवेदना. बता दें कि पंडित शिवकुमार शर्मा ने संतूर को एक नए म्यूजिकल इंस्ट्रमेंट के तौर पर पहचान दिलाई थी. बताया जाता है कि संतूर को केवल देश में ही नहीं बल्कि दुनियाभर में इसे मशहूर किया. पंडित शिवकुमार ने कई फिल्मों में पंडित हरि प्रसाद चौरसिया के साथ मिलकर संगीत भी दिया था. इन दोनों की जोड़ी को शिव हरी के रूप में देखा जाता था. फिल्में जैसी सिलसिला, लम्हे और चांदनी में अपने संगीत से चार चांद लगा दिए थे.

https://नगरीय निकायों में बनेंगे ‘कृष्ण कुंज’, लगाए जाएंगे बरगद, पीपल, नीम और कदंब के पौधे

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now