नई दिल्ली. Renault Kwid ने भारतीय बाजार में 3.5 लाख यूनिट बिक्री का आंकड़ा पार लिया है. इस मौके पर कंपनी ने Renault Kwid RXL 1.0-लीटर वेरिएंट लॉन्च किया है. यह 1-लीटर इंजन वाली क्विड का सबसे सस्ता वेरिएंट है. रेनो क्विड के नए वेरिएंट के मैन्युअल वेरिएंट की प्राइस 4.16 लाख रुपए जबकि एएमटी के दाम 4.88 लाख रुपए है. ये कार दो इंजन के साथ पेश की गई है. इसमें 1.0-लीटर, 3-सिलिंडर पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो 67bhp की पावर और 91Nm टॉर्क जेनरेट करता है. साथ ही साथ 5-स्पीड मैन्युअल और 5-स्पीड एएमटी गियरबॉक्स के ऑप्शन हैं. दूसरा 0.8-लीटर पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो कि 53bhp की पावर और 72Nm टॉर्क जेनरेट करता है.
http://सुशांत की आखिरी फिल्म ‘दिल बेचारा’ का टाइटल ट्रैक रिलीज
इसके साथ सिर्फ 5-स्पीड मैन्युअल गियरबॉक्स दिया गया है. रेनो क्विड का 1.0-लीटर इंजन वाला नया RXL वेरिएंट सिंगल-डिन ब्लूटूथ ऑडियो सिस्टम, स्प्लिट हेडलैम्प, एलईडी टेललैम्प एलिमेंट, रूफ स्पॉइलर, पावर स्टीयरिंग, फ्रंट पावर विंडो, रिमोट सेंट्रल लॉकिंग और इंटरनली अजस्टेबल मिरर्स जैसे शानदार फीचर्स से लैस है. ये कार 6 कलर ऑप्शन जांस्कर ब्लू, फेयरी रेड, आइस कूल वाइट, मून लाइट सिल्वर, आउटबैक ब्रॉन्ज और इलेक्ट्रिक ब्लू में मिलेंगे. सेफ्टी के लिहाज से नई रेनो क्विड में ड्राइवर साइड एयरबैग, सीट-बेल्ट रिमाइंडर, स्पीड अलर्ट सिस्टम, एबीएस, ईबीडी और रियर पार्किंग सेंसर्स जैसे फीचर्स दिए गए हैं.
http://STF की गाड़ी पलटने के बाद भागने लगा विकास दुबे, एनकाउंटर में ढेर










