আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

Renault Kiger भारत में लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर्स

Published on: February 18, 2021
---Advertisement---

नई दिल्ली. फ्रांस कार निर्माता कंपनी Renault ने भारत में आखिरकार बहुचर्चित सब- कॉम्पैक्ट एसयूवी Renault Kiger को लॉन्च कर दिया है. इसकी (एक्स-शोरूम) शुरुआती कीमत 5.45 लाख रुपए और टॉप मॉडल की कीमत 9.55 लाख रुपए है. रेनॉ ने 4 वेरिएंट- RxE, RxL, RxT और RxZ के साथ किगर को उतारा है. टर्बो इंजन का माइलेज 20 किलोमीटर प्रति लीटर है, जबकि नॉर्मल इंजन का माइलज 18 किलोमीटर प्रति लीटर है. किगर में 5 स्पीड मैनुअल गियर के साथ AMT और CVT गियर का ऑप्शन दिया गया है.

http://चाणक्य नीति : अपने हाथों से करें ये काम, होगा धनलाभ, मिलेगी कामयाबी

इसका लुक स्पोर्टी और मॉडर्न है. किगर में स्प्लिट LED headlamps के अलावा LED DRLs भी मौजूद हैं. इसके अलावा Kiger एक नए डैशबोर्ड के साथ लॉन्च की गई है. इस कॉम्पैक्ट एसयूवी में 8 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है. ऑटोमेटिक क्लाइमेट कंट्रोलर मिलेगा, पुश-बटन स्टार्ट के साथ डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल होगा. इंजन की बात है तो इसमें 1.0 लीटर वाले नेचुरल एस्पायर्ड और टर्बो पेट्रोल इंजन दिया गया है. नेचुरल एस्पायर्ड 72ps की पावर और 96 Nm का टॉर्क जेनरेट करेगा, जबकि टर्बो इंजन 100ps की पावर और 160nm का टॉर्क जेनरेट करने में सक्षम होगा.

http://क्वॉड कैमरा सेटअप और 5000mAh बैटरी के साथ Samsung Galaxy A12 भारत में लॉन्च, जानिए कीमत

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now