আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

दसवीं और बारहवीं की बची हुई परीक्षाएं रद्द

Published on: May 13, 2020
---Advertisement---

रायपुर. छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा नोवेल कोरोना वायरस (कोविड-19) के मद्देनजर कक्षा दसवीं और बारहवीं की बची हुई परीक्षाएं आयोजित नहीं करने का निर्णय लिया गया है. इन विषयों के अंक आंतरिक मूल्यांकन के आधार पर निर्धारित करने का भी निर्णय लिया गया है. माध्यमिक शिक्षा मंडल के सचिव प्रोफेसर व्हीके गोयल ने बताया कि कक्षा दसवीं और बारहवीं की बची हुई परीक्षाओं के आंतरिक मूल्यांकन के अंक संबंधित स्कूलों से विषयवार, रोलनंबरवार मंगाकर अंकसूची में प्रवेश किए जाएंगे. जो छात्र आंतरिक मूल्यांकन में अनुपस्थित होंगे या अनुत्तीर्ण होंगे और स्वाध्यायी छात्रों को न्यूनतम उत्तीर्ण अंक प्रदाए किए जाएंगे.

http://पुलिस की बड़ी सफलता, पौने 50 लाख का गुटखा और तम्बाकू जब्त

नगर निगम में पुनरीक्षित पद संरचना में 68 अतिरिक्त नियमित पद स्वीकृत

रायपुर. राज्य शासन द्वारा नगर पालिग निगम रायपुर में पुनरीक्षित पद संरचना में 68 अतिरिक्त नियमित पद की स्वीकृति प्रदान की गई है. अतिरिक्त नियमित पद की संरचना नगर निगम रायपुर के प्रस्ताव एवं संचालनालय स्तर पर गठित समिति की अनुशंसा के अनुसार पुनरीक्षित पद संरचना में अतिरिक्त नियमित पद को मंजूरी मिली है, इस आशय का आदेश मंत्रालय, महानदी भवन स्थित नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा जारी कर दिए गए हैं. अतिरिक्त नियमित पदों के स्वीकृत संख्या में जोन कमिश्नर के 2, उप अभियंता के 8, सहायक राजस्व अधिकारी के 2, राजस्व निरीक्षक के 4, राजस्व उप निरीक्षक के 4, सहायक राजस्व निरीक्षक के 16, सहायग वर्ग-तीन के 6, कार्य सहायक-समयपाल के 6, सहायक स्वास्थ्य अधिकारी के 2, स्वच्छता निरीक्षक के 2 और स्वच्छता पर्यवेक्षक के 16 नियमित पद शामिल हैं.

http://शराब पर कोरोना टैक्स, जानिए मंत्रिपरिषद के अन्य महत्वपूर्ण निर्णय

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now