আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

संसदीय सचिव के प्रयास से मिली हाईमास्ट लाइट की मंजूरी, दूधिया रोशनी से जगमग होंगे धार्मिक स्थल

Published on: October 21, 2021
---Advertisement---

महासमुंद. क्षेत्र के धार्मिक स्थल जल्द ही हाईमास्ट लाइट की दूधिया रोशनी से जगमग होंगे. संसदीय सचिव व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर के प्रयास हाईमास्ट लाइट की मंजूरी मिली है. जानकारी के अनुसार श्री चंद्राकर द्वारा क्षेत्र के विभिन्न धार्मिक स्थलों पर हाईमास्ट लगाने शासन-प्रशासन का ध्यानाकर्षित कराया था. बाद क्षेत्र के 16 धार्मिक स्थलों पर हाईमास्ट लाइट के लिए स्वीकृति मिली है.

जिसमें बेमचा खल्लारी मंदिर, बिरकोनी के चंडी मंदिर व बाजार चौक, अछोला के मां महामाया मंदिर के पास, कोडार के खल्लारी मंदिर के पास, सिरपुर के गंधेश्वरनाथ मंदिर के पास, कनेकेरा के शिव मंदिर के पास, बम्हनी के बम्हनेश्वर मंदिर के पास, बावनकेरा के मुंगईमाता मंदिर के पास, कोना के दुर्गा मंदिर के पास, दलदली के शिव मंदिर के पास, खट्टी के बाजार चौक, अछोली के बाजार चौक, महासमुंद के श्रीरामजानकी मंदिर व मां महामाया मंदिर के पास, बड़गांव के चंडी मंदिर के पास व भोरिंग के चंडी मंदिर के पास हाईमास्ट लाइट की स्वीकृति शामिल हैं.

https://सतनामी समाज की जमीन पर कब्जा, कब्जा नहीं हटा तो आंदोलन करेगा समाज

तुमगांव में आईटीआई प्रारंभ करने किया ध्यानाकर्षित

संसदीय सचिव व विधायक श्री चंद्राकर ने छग शासन के मंत्री उमेश पटेल से नगर पंचायत तुमगांव में आईटीआई प्रारंभ करने तथा महासमुंद आईटीआई में नए ट्रेड शुरू करने ध्यानाकर्षित कराया है. उन्होने इस संबंध में एक पत्र भी लिखा है. जिसमें बताया गया है कि महासमुंद में लंबे समय से आईटीआई संचालित है. यहां सीमित ट्रेड के प्रशिक्षण दिए जा रहे हैं. वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए यहां प्लंबर व वायरमेन के नए ट्रेड शुरू करने की जरूरत है. इसी तरह नगर पंचायत तुमगांव के आसपास अधिक आबादी वाले ग्राम हैं. जहां के युवाओं को व्यवसायिक प्रशिक्षण की जरूरत है. जिला मुख्यालय की दूरी अधिक होने के कारण सिरपुर, पासीद, पीढ़ी, झलप व पटेला आदि क्षेत्रों से प्रशिक्षण पाने में युवा असमर्थ है. यहां नवीन आईटीआई खोले जाने की जरूरत है.

https://होमवर्क नहीं करने पर छात्र को पीट-पीटकर मार डाला, शिक्षक गिरफ्तार

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now