रायपुर. छत्तीसगढ़ में कोरोना-नियंत्रण के लिए किए गए प्रभावी उपायों के परिणामस्वरूप राज्य में संक्रमण-दर तेजी से नीचे आ रही है.11 मई 2021 को यह घटकर 15 फीसदी रह गई है. इसी तरह नये संक्रमितों आ आंकड़ा भी तेजी से घटता हुआ अब 10 हजार से भी नीचे आ चुका है. प्रदेश में टेस्ट सुविधाएं बढ़ने के साथ ही, संक्रमितों की जांच में भी बढ़ोतरी हुई है.11 मई को ही 42 हजार 750 टेस्ट के लक्ष्य के विरुद्ध 63 हजार 811 टेस्ट किए गए थे, जिसमें 9 हजार 717 लोग ही पॉजिटिव पाए गए.
http://ब्लैक फंगस के संक्रमण से निपटने जरूरी दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित कराने के निर्देश
कोविड-19 महामारी के रोकथाम के लिए राज्य सरकार द्वारा टेस्टिंग पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है. वर्तमान में प्रतिदिन करीब 40 हजार के लक्ष्य से अधिक 60 हजार लोगों की कोरोना जांच की जा रही है. मंगलवार मई को प्रदेश में 63 हजार 811 लोगों की जांच की गई जिसमें से 8 हजार 540 आरटीपीसीआर टेस्ट, 6 हजार 305 ट्रूनॉट टेस्ट तथा 48 हजार 966 रेपिड एंटीजन टेस्ट शामिल है. इसमें कुल 9 हजार 717 लोग पॉजिटिव आए हैं. इस तरह राज्य की पॉजिटिविटी दर भी अब घटकर 15 रह गई है.
http://श्रीलंका दौरे के लिए आकाश चोपड़ा ने चुनी टीम इंडिया, जानिए किसे बनाया कप्तान







