धमतरी. 12वीं की छात्रा का शव शनिवार सुबह घर की बाड़ी में ही पेड़ से लटका मिला. जानकारी के अनुसार ग्राम खिसोरा निवासी दानी राम साहू की बेटी ममता साहू (18) 12वीं की छात्रा थी. उसके पास एक कीपैड मोबाइल था, जिस पर अक्सर वह बातें करती रहती थी. परिजन उसे लगातार बातें करते देखते हुए डांटते थे. परिजनों ने उससे पूछा भी था कि जब मोबाइल उन्होंने नहीं खरीदा तो वह इसे कहां से लेकर आई है इस बात का ममता कोई जवाब नहीं देती.
https://अनंत चतुर्दशी पर करें ये उपाय, सभी समस्याओं से मिलेगी मुक्ति
शुक्रवार को भी इसी बात को लेकर परिजनों ने ममता को डांटा था. पुलिस ने बताया कि रात करीब 10 बजे घर के सभी सदस्य खाना खाकर कमरे में सोने चले गए. ममता अपने कमरे में सोने के लिए गई थी. शनिवार सुबह करीब 4 बजे छात्रा के पिता सोकर उठे और बाड़ी की तरफ गए तो देखा कि बेटी का शव दुपट्टे के सहारे पेड़ से लटक रहा था. कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है. फिलहाल मोबाइल से डिटेल जुटा रहे हैं.







