আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

ओपीडी में रजिस्ट्रेशन शुल्क 5 रुपए, पर लिया जा रहा 10 रुपए

Published on: September 15, 2019
---Advertisement---
रजिंदर खनूजा

पिथौरा. स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में रजिस्ट्रेशन शुल्क 5 के स्थान पर 10 रुपए लेने की जानकारी मिली है. इस संबंध में खण्ड चिकित्सा अधिकारी से सम्पर्क का प्रयास किया गया पर उनसे चर्चा नहीं हो पाई. पर जीवन दीप समिति के सदस्य एवं पार्षद रविन्द्र आजमानी ने बताया कि बाह्य रोगी का 5 रुपए एवं आंतरिक रोगी का शुल्क 20 रुपए निर्धारित है. अधिक वसूली उचित नहीं है. मिली जानकारी के अनुसार स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में जीवन दीप समिति द्वारा उपचार के पूर्व पर्ची कटवाने हेतु 5 रुपए शुल्क लिया जाता है. इस शिकायत के बाद इस प्रतिनिधि ने स्वयं स्वास्थ्य केंद्र में जाकर पर्ची कटवाई. वहां बैठी महिलाकर्मियों ने 10 रुपए वसूले. उक्त स्वास्थ्य केंद में प्रतिदिन करीब 100 से 200 तक पर्चियां कटती है.

http://Royal Enfield Classic 350 S लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर्स

इससे अनुमान लगाया जा सकता है कि मात्र पर्ची के नाम से हजारों रुपए अवैध वसूली हो रही है. ज्ञात हो कि पर्ची काउंटर में शुल्क की जानकारी भी नहीं लिखी गई है. जिससे आम मरीज शासकीय योजनाओं में भी दोगुना शुल्क भुगतान करने मजबूर हैं. उक्त सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में टीकाकरण में भी जानलेवा लापरवाही बरतने की खबर है. बताया जाता है कि यहां टीकाकरण में टीका के पहले एलर्जी टेस्ट भी नहीं किया जा रहा जिससे कभी भी कोई गंभीर घटना हो सकती है. इस संबंध में टीकाकरण हेतु ड्यूटी करने वाली नर्सो से पूछने पर उन्होंने कुछ भी जवाब नहीं दिया. ज्ञात हो कि ऐसे ही टीकाकरण के दौरान एक 4 वर्षीय बालिका का हाथ खराब हो चुका है जिसका मामला अभी तक शांत नहीं हुआ है.

http://धान खरीदी में फर्जीवाड़ा, सोसायटी अध्यक्ष समेत चार के खिलाफ FIR

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now