नई दिल्ली. Redmi 9i स्मार्टफ़ोन भारत में लॉन्च कर दिया गया है. इसे दो रैम और तीन कलर वेरिएंट के साथ पेश किया गया है. इसके 4GB रैम और 64GB स्टोरेज वेरिएंट की क़ीमत 8,299 रुपए है. दूसरे 4GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट की क़ीमत 9,299 रुपए है. इसकी बिक्री 18 सितंबर से शुरू होगी. इसे फ्लिपकार्ट और शाओमी की वेबसाइट सहित ऑफ़लाइन रीटेल स्टोर्स से ख़रीदा जा सकता है. इस स्मार्टफ़ोन के ब्लैक, ब्लू और ग्रीन वेरिएंट मिलेंगे. रेडमी 9i में 6.53 इंच (1600 x 720 पिक्सल) एचडी+ डिस्प्ले है जिसका आस्पेक्ट रेशियो 20:9 है. फोन में 2 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो जी25 प्रोसेसर है. ग्राफिक्स के लिए IMG PowerVR GE8320 जीपीयू है.
http://अपार्टमेंट की चौथी मंजिल से कूदकर कारोबारी ने की आत्महत्या
हैंडसेट में 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी व 128 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज विकल्प दिए गए हैं. स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 512 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है. इसमें 13 मेगापिक्सल का सिंगल रियर कैमरा दिया गया है. सेल्फ़ी के लिए इसमें 5 मेगापिक्सल का फ़्रंट कैमरा दिया गया है. डिस्प्ले में वॉटर ड्रॉप स्टाइल नॉच दिया गया है और यहीं फ़्रंट कैमरा दिया गया है. यह फोन ड्यूल सिम सपॉर्ट करता है. हैंडसेट ऐंड्रॉयड 10 के साथ MIUI 11 पर चलता है जिसे MIUI 12 पर अपग्रेड किया जा सकता है. इसमें कनेक्टिविटी के लिए माइक्रो यूएसबी पोर्ट सहित वाईफ़ाई, ब्लूटूथ, जीपीएस और 4G LTE का सपोर्ट दिया गया है. इस फ़ोन की बैटरी 5,000mAh की है और इसके साथ 10W फ़ास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है.
http://21 सितंबर से खुलने जा रहे हैं स्कूल, स्वास्थ्य मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस










