আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

50MP कैमरा और 6000mAh बैटरी के साथ Redmi 10 Prime भारत में लॉन्च, जानिए कीमत

Published on: September 4, 2021
---Advertisement---

नई दिल्ली. Redmi 10 Prime को भारत में लॉन्च कर दिया गया है. इसकी कीमत 4GB + 64GB वेरिएंट के लिए 12,499 रुपए और 6GB + 128GB वेरिएंट के लिए 14,499 रुपए रखी गई है. इसे एस्ट्रल वाइट, बाई फ्रॉस्ट वाइट और फैंटल ब्लैक कलर ऑप्शन में पेश किया गया है. ग्राहक इसे 7 सितंबर से Amazon, शाओमी की वेबसाइट, मी होम स्टोर्स, मी स्टूडियोज और देशभर के मेजर रिटेल आउटलेट्स से खरीद पाएंगे. फोन को HDFC बैंक कार्ड या EMI ट्रांजैक्शन के जरिए खरीदने पर ग्राहकों को 750 रुपए का इंस्टैंट डिस्काउंट भी मिलेगा. डुअल-सिम (नैनो) सपोर्ट वाला ये स्मार्टफोन एंड्रॉयड 11 बेस्ड MIUI 12.5 पर चलता है और इसमें कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 प्रोटेक्शन और 90Hz एडाप्टिव रिफ्रेश रेट के साथ 6.5-इंच फुल-HD+ (1,080×2,400 पिक्सल) डिस्प्ले दिया गया है.

https://Samsung Galaxy A52s 5G भारत में लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर्स

इस स्मार्टफोन में ARM Mali-G52 MC2 GPU और 6GB तक LPDDR4x रैम के साथ ऑक्टा-कोर MediaTek Helio G88 प्रोसेसर दिया गया है. इसमें 2GB तक रैम एक्सपान्शन टेक्नोलॉजी भी दी गई है. फोटोग्राफी के लिए इसके रियर में 50MP प्राइमरी कैमरा, 8MP अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा, 2MP मैक्रो कैमरा और 2MP डेप्थ सेंसर दिया गया है. सेल्फी के लिए यहां 8MP का कैमरा फ्रंट में मौजूद है. इसकी इंटरनल मेमोरी 128GB तक की है और इसे कार्ड की मदद से 512GB तक बढ़ाया जा सकता है. इसमें 6,000mAh की बैटरी 10W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ दी गई है. साथ ही 9W रिवर्स चार्जिंग का भी सपोर्ट ग्राहकों को मिलेगा. इस फोन में फिंगप्रिंट सेंसर साइड माउंटेड है. साथ ही इसमें डुअल स्पीकर्स भी दिए गए हैं.

http://Hyundai i20 N Line भारत में लॉन्च, मिलेगा स्पोर्टी ड्राइविंग एक्सपीरियंस

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now