रायपुर. स्वास्थ्य विभाग में 3948 रिक्त पदों पर भर्तियां की जाएंगी. रिक्त पदों के लिए विज्ञापन जारी किया जाएगा. स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने यह जानकारी ट्वीट के जरिए दी है. उन्होंने ट्वीट किया- आप सभी को संतोष के साथ सूचित करना चाहता हूं कि हम स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग में 3948 रिक्त पदों की आपूर्ति करने जा रहे हैं. इस पहल से न सिर्फ राज्य के हजारों युवाओं को रोजगार मिलेगा, साथ ही स्वास्थ्य विभाग और भी ज्यादा सुदृढ़ होगा.
http://जायडस कैडिला की 3 डोज वाली कोरोना वैक्सीन को सरकार ने दी मंजूरी
11 सितंबर को आयोजित होगी राष्ट्रीय लोक अदालत
कोरबा. राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार 11 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा. इसके अंतर्गत न्यायालय में लंबित दीवानी, फौजदारी, क्लेम, परिवार, श्रम, भू-अर्जन के मामले तथा विद्युत, जल, राजस्व और बैंक की बकाया वसूली आदि मामलों का निराकरण किया जाएगा. राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन, जिला एवं तहसील स्तर के सभी न्यायालयों में किया जाएगा. जिले के पक्षकार जो लंबित मामलों का निराकरण कराना चाहते हैं वे जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोरबा तथा तालुका विधिक सेवा समिति कटघोरा, करतला एवं पाली से संपर्क कर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं.
http://पुलिस टीम पर नक्सली हमला, असिस्टेंट कमांडेंट और ASI शहीद
आप सभी को संतोष के साथ सूचित करना चाहता हूं कि हम स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग में कुल 3948 रिक्त पदों की आपूर्ति करने जा रहे हैं। इस पहल से न सिर्फ राज्य के हज़ारों युवाओं को रोजगार मिलेगा, साथ ही स्वास्थ्य विभाग और भी ज़्यादा सुदृढ़ होगा।
— T S Singhdeo (@TS_SinghDeo) August 20, 2021







