रायपुर. छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने प्रारंभिक परीक्षाओं के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है प्री-एग्जाम 12 फरवरी 2023 को होंगे. मेंस की परीक्षा 11 से 14 मई के बीच हो सकती है. डिप्टी कलेक्टर 15, जेल अधीक्षक 3, वित्त सेवा अधिकारी 4, कर सहायक आयुक्त 7, जिला पंजीयक 01, सहकारी निरीक्षक 16, नायब तहसीलदार 70, आबकारी उप निरीक्षक 11 इस प्रकार कुल 16 विभागों के लिए 189 पदों पर भर्ती होगी. इस परीक्षा में ग्रेजुएट कैंडिडेट आवेदन कर सकेंगे. इस परीक्षा के लिए सिर्फ ऑनलाइन आवेदन ही मान्य होंगे. राज्य सेवा परीक्षा 2022 के लिए मैनुअल या डाक से भेजे गए आवेदन आयोग अस्वीकार करेगा. राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2022 के लिए आवेदन 1 दिसंबर 2022 से 20 दिसंबर 2022 तक भेजे जा सकेंगे.
https://बाबा रामदेव का महिलाओं पर विवादित बयान, DCW ने कहा- देश से माफी मांगें
इसके लिए cgpsc.gov.in पर लॉग इन करना होगा. सीजीपीएससी की तरफ से आयोजित की जाने वाली इस परीक्षा को 21 साल से लेकर 35 साल तक के कैंडिडेट दे सकते हैं. अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति अन्य पिछड़ा वर्ग महिला निशक्त जैसी छूट में अधिकतम आयु सीमा 45 वर्ष तक की गई है. सीजी पीएससी की परीक्षा प्रदेश के सभी जिलों में होगी. जिलों के लिए अलग से कोड जारी किए गए हैं, जैसे अंबिकापुर का 1, बिलासपुर का 2, भिलाई का 3, जगदलपुर का 4, रायपुर का 5 कोड है. इसके संबंध में जानकारी सीजीपीएससी की वेबसाइट पर भी उपलब्ध है.20 दिसंबर को ऑनलाइन आवेदन की तारीख खत्म होने के बाद त्रुटि सुधार के लिए 21 दिसंबर से 22 दिसंबर का समय तय किया गया है.
https://श्रद्धा के शव के टुकड़े फ्रिज में रख साइकोलॉजिस्ट को डेट कर रहा था आफताब







