আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

5000mAh की बैटरी के साथ Realme Narzo 50 भारत में लॉन्च, इतनी है कीमत

Published on: February 25, 2022
---Advertisement---

नई दिल्ली. रियलमी ने अपने नए स्मार्टफोन Realme Narzo 50 को भारत में लॉन्च कर दिया है. इसके 4 जीबी रैम व 64 जीबी स्टोरेज की कीमत 12,999 रुपए है. वहीं 6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 15,499 रुपए है. फोन को स्पीड ब्लैक और स्पीड ब्लू कलर में खरीदा जा सकेगा. इसकी बिक्री 3 मार्च से अमेजन और रियलमी की साइट से होगी. इसमें एंड्रॉयड 11 आधारित Realme UI 2.0 है. फोन में 6.6 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 1080×2400 पिक्सल है.

https://नक्सलियों ने सीएएफ जवान की हत्या कर सड़क पर फेंका शव

डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 120Hz है. फोन में मीडियाटेक हीलियो G96 प्रोसेसर, 6 जीबी तक रैम के साथ 128 जीबी तक की स्टोरेज है. रैम को 11 जीबी तक बढ़ाया जा सकेगा. कैमरे की बात करें तो रियलमी के इस फोन में तीन रियर कैमरे हैं जिनमें प्राइमरी लेंस 50 मेगापिक्सल का है. दूसरा लेंस 2 मेगापिक्सल का और तीसरा भी 2 मेगापिक्सल का ही है. फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है. कनेक्टिविटी के लिए फोन में 4G LTE, Wi-Fi, ब्लूटूथ और GPS का सपोर्ट है. इसमें 5000mAh की बैटरी है जिसके साथ 33W की SuperDart फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट है.

https://कृषि में गोमूत्र के वैज्ञानिक और व्यवस्थित उपयोग की कार्ययोजना तैयार करने सीएम भूपेश ने दिए निर्देश

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now