नई दिल्ली. Realme GT Neo 3T को भारत में लॉन्च कर दिया गया है. इसके 6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 29,999 रुपए है. वहीं 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 31,999 रुपए और 8 जीबी रैम के साथ 256 जीबी स्टोरेज की कीमत 33,999 रुपए है. इसे Dash येल्लो, Drifting व्हाइट और शेड ब्लैक कलर में खरीदा जा सकेगा. इसमें एंड्रॉयड 12 के साथ Realme UI 3.0 है. इसमें 6.62 इंच की फुल एचडी प्लस E4 एमोलेड डिस्प्ले है जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है. डिस्प्ले की ब्राइटनेस 1,300 निट्स है और HDR10+ का भी सपोर्ट है.
https://न ब्रश और न दस्ताने, हाथों से ही सांसद ने साफ किया स्कूल का टॉयलेट
इसमें स्नैपड्रैगन 870 प्रोसेसर के साथ 8GB तक LPDDR4x रैम और 5 जीबी तक डायनेमिक रैम भी है. इसके साथ स्टेनलेस स्टील वैपर कूलिंग सिस्टम भी है. इसमें तीन रियर कैमरे हैं जिनमें प्राइमरी लेंस 64 मेगापिक्सल का है और इसका अपर्चर f/1.8 है. दूसरा लेंस 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल और तीसरा लेंस 2 मेगापिक्सल का मैक्रो है. फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है जिसका अपर्चर f/2.45 है. इसमें Wi-Fi, 5G, 4G LTE, ब्लूटूथ v5.2, NFC और USB टाइप-सी पोर्ट है. फोन में इनडिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर है. इसमें 5000mAh की बैटरी है जिसके साथ 80W SuperDart चार्जिंग का सपोर्ट है.










