नई दिल्ली. Realme GT 2 Pro को भारत में लॉन्च कर दिया गया है. इसके 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज की की कीमत 49,999 रुपए और 12 जीबी रैम के साथ 256 जीबी स्टोरेज की कीमत 57,999 रुपए है, हालांकि लॉन्चिंग ऑफर के तहत दोनों मॉडल को क्रमशः 44,999 रुपए और 52,999 रुपए में पहली सेल में खरीदा जा सकेगा. रियलमी GT 2 Pro को पेपर ग्रीन, पेपर व्हाइट और स्टील ब्लैक कलर में खरीदा जा सकेगा. इसकी बिक्री 14 अप्रैल से होगी. एचडीएफसी बैंक और SBI के कार्ड से पेमेंट करने पर 5,000 रुपए की छूट मिलेगी. इसमें एंड्रॉयड 12 आधारित Realme UI 3.0 है। Realme GT 2 Pro में 6.7 इंच की 2K LTPO एमोलेड डिस्प्ले है जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है. फोन की ब्राइटनेस 1,400 निट्स है. इसकी डिस्प्ले को DisplayMate की ओर से A+ सर्टिफिकेट मिला है.
https://पेड़ पर लटकी मिली शिक्षक की लाश, जांच में जुटी पुलिस
डिस्प्ले पर गोरिल्ला ग्लास विक्टस है. फोन में एडवांस matrix एंटीना सिस्टम है जिसे लेकर बेहतर नेटवर्क, Wi-Fi 6, 5G और NFC कनेक्टिविटी का दावा किया गया है. इसमें स्नैपड्रैगन 8 Gen 1 प्रोसेसर, 12 जीबी तक रैम और 256 जीबी तक की स्टोरेज है. फोन में तीन रियर कैमरे हैं जिनमें पहला लेंस 50 मेगापिक्सल का Sony IMX 766 सेंसर है. इसके साथ ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन के साथ इलेक्ट्रॉनिक इमेज स्टेबलाइजेशन भी है. इसमें दूसरा लेंस भी 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल है. तीसरा लेंस 2 मेगापिक्सल का मैक्रो है. फ्रंट में 32 मेगापिक्सल का कैमरा है. कनेक्टिविटी के लिए फोन में Wi-Fi 6, 5G, ब्लूटूथ 5.2 और NFC का सपोर्ट है. इसमें 5000mAh की बैटरी है जिसके साथ 65W की चार्जिंग का सपोर्ट है.
https://‘हीरोपंती 2’ का गाना ‘मिस हैरान’ रिलीज, एआर रहमान के म्यूजिक पर चला टाइगर की आवाज का जादू










