আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

5000mAh बैटरी के साथ Realme C21Y भारत में लॉन्च, 9 हज़ार से भी कम है कीमत

Published on: August 25, 2021
---Advertisement---

नई दिल्ली. रियलमी ने बजट स्मार्टफोन Realme C21Y को भारत में लॉन्च कर दिया है. इस स्मार्टफोन की कीमत भारत में 8,999 रुपए है, जिसमें फोन का 3 जीबी रैम + 32 जीबी स्टोरेज मिलता है. फोन के 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज की कीमत 9,999 रुपए है. ग्राहक इस फोन क्रोस ब्लैक और क्रोस ब्लू कलर ऑप्शन में खरीद सकते हैं, और सेल के लिए इसे Flipkart, Realme.कॉम और चुनिंदा ऑफलाइन स्टोर्स से खरीदा जा सकता है. इसमें 6.5 इंच का HD प्लस डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रेजोलूशन 720×1600 पिक्सल है. फोन में ऑक्टाकोर Unisoc T610 प्रोसेसर, ग्राफिक्स के लिए Mali-G52 GPU, 4 जीबी तक रैम और 64 जीबी तकी की स्टोरेज है.

http://Realme Narzo 30 5G का नया वेरिएंट भारत में लॉन्च, जानें कीमत

ये फोन एंड्रॉयड 10 पर बेस्ड Realme UI दिया गया है. कैमरे के तौर पर इस फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसका प्राइमरी कैमरा 13-मेगापिक्सल का है. साथ ही इसमें 2-मेगापिक्सल का ब्लैक एंड व्हाइट सेसंर और 2-मेगापिक्सल का मैक्रो सेंसर शामिल है. सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यूज़र्स को फोन में 5-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा सेंसर मौजूद है. इस फोन में 5,000mAh की बैटरी दी गई है, जो रिवर्स वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करती है. कनेक्टिविटी के लिए इस फोन में एलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ वी5, जीपीएस, 3.5mm हेडफोन जैक और चार्जिंग के लिए माइक्रो-यूएसबी पोर्ट शामिल है. सेंसर में मैग्नेटिक इंडक्टिव सेंसर, एंबियंट लाइट सेंसर, प्रॉक्सिमिटी सेंसर और एक्सेलेरोमीटर मौजूद हैं. फोन के बैक पैनल पर फिंगरप्रिंट स्कैनर भी दिया गया है.

http://50MP ट्रिपल कैमरा सेटअप के साथ Vivo Y33s भारत में लॉन्च, जानिए कीमत

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now