नई दिल्ली. रियलमी ने अपने नए स्मार्टफोन Realme 9i को भारत में लॉन्च कर दिया है. इसकी शुरुआती कीमत 13,999 रुपए है. इस कीमत में 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज वाला मॉडल मिलेगा. वहीं 6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 15,999 रुपए है. फोन को प्रिज्म ब्लैक और प्रिज्म ब्लू कलर में 25 जनवरी से खरीदा जा सकेगा. इसकी बिक्री फ्लिपकार्ट और रियलमी की साइट के अलावा रिटेल स्टोर से होगी. फोन की एक अर्ली सेल 22 जनवरी को फ्लिपकार्ट और Realme.com से होगी. इसमें एंड्रॉयड 11 आधारित Realme UI 2.0 दिया गया है. इसमें 6.6 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 2400×1080 पिक्सल है. डिस्प्ले की ब्राइटनेस 480 निट्स और रिफ्रेश रेट 90Hz है. इसमें स्नैपड्रैगन 680 प्रोसेसर दिया गया है जो कि 6nm प्रोसेस पर बना है.
https://18 साल बाद अलग हुए धनुष और ऐश्वर्या
इसमें 6 जीबी LPDDR4X रैम के साथ 128 जीबी की UFS 2.2 स्टोरेज है. फोन के रैम को 11 जीबी तक स्टोरेज की मदद से बढ़ाया जा सकेगा. इसमें तीन रियर कैमरे दिए गए हैं जिनमें से प्राइमरी लेंस 50 मेगापिक्सल का है. इसका अपर्चर f/1.8 है. इसके साथ फेज ऑटो डिटेक्शन भी मिलेगा. दूसरा लेंस 2 मेगापिक्सल का मैक्रो और तीसरा लेंस 2 मेगापिक्सल का मोनोक्रोम है. सेल्फी के लिए फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है. इसमें 5000mAh की बैटरी है जिसके साथ 33W की फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट है. दावा है कि 70 मिनट में बैटरी 100 फीसदी चार्ज हो जाएगी. कनेक्टिविटी के लिए इसमें 4G LTE, डुअल बैंड Wi-Fi, ब्लूटूथ, GPS/A-GPS, USB टाईप-सी और 3.5mm का हेडफोन जैक मिलेगा. इसमें साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है.
https://लखनऊ फ्रेंचाइजी ने फाइनल किए तीन नाम, राहुल पर पैसों की बरसात










