नई दिल्ली. कोरोना से अर्थव्यवस्था पर उपजे गंभीर आर्थिक संकट से निपटने के लिए आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास ने शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस की. इस दौरान उन्होंने कई बड़े ऐलान किए. रिवर्स रेपो रेट में 25 बेसिस प्वाइंट की कटौती की गई है. अब रिवर्स रेपो रेट 4% से घटकर 3.75% हो गया है. रिवर्स रेपो रेट में कटौती से बैंकों को फायदा होगा. बैंकों को कर्ज मिलने में दिक्कत नहीं होगी. दास ने कहा कि कोविड 19 से छोटे और मध्यम आकार के कॉरपोरेट को नकदी की काफी दिक्कत हुई, इसलिए टीएलटीआरओ 2.0 का ऐलान किया जा रहा है. 50,000 करोड़ रुपए से शुरुआत की जा रही है. इसके बाद हालात का आकलन कर इसे और बढ़ाया जाए. टीएलटीआरो 2.0 के तहत 50 फीसदी टोटल एमाउंट छोटे, मध्यम आकार के कॉरपोरेट, एमएफआई, एनबीएफसी को जाएगा. इसके लिए अधिसूचना आज ही आएगी.
http://कोरोना के फिर मिले 3 नए मरीज, प्रदेश में अब 13 एक्टिव केस
उन्होने कहा कि नाबार्ड, सिडबी, एनएचबी की भूमिका ग्रामीण क्षेत्रों और एनबीएफसी आदि के कर्ज प्रवाह के लिए महत्वपूर्ण है. कोविड 19 के दौर में इन संस्थाओं को बाजार से कर्ज मिलने में मुश्किल है, इसलिए नाबार्ड, सिडबी, एनएचबी को 50,000 करोड़ रुपए की अतिरिक्त रीफाइनेंसिंग की सुविधा दी जा रही है. दास ने कहा कि आईएमएफ ने इस हालात को ग्रेट लॉकडाउन कहा है और दुनिया को 9 ट्रिलयन डॉलर का नुकसान होने का अनुमान है. भारत कुछ देशों में है जहां 1.9 फीसदी का पॉजिटिव ग्रोथ होगा, यह जी-20 देशों का सबसे तेज ग्रोथ होगा. उन्होने कहा कि वित्तीय हालत पर आरबीआई की नजर है. कोरोना से लड़ाई के लिए हमारी पूरी टीम लगी हुई है. हमारे 150 अधिकारी और कर्मचारी क्वारनटीन होकर सेवाएं दे रहे हैं. वित्तीय नुकसान को कम करने की कोशिशें जारी हैं.
http://टूल्लू पंप से पानी खींचने पर कानूनी कार्रवाई के साथ ही काटा जाएगा नल कनेक्शन : नपाध्यक्ष
It has been decided to provide special refinance facilities for an amount of Rs 50,000 crores to National Bank for Agriculture & Rural Development, Small Industries Development Bank of India, and National Housing Bank to enable them to meet sectoral credit needs: RBI Governor pic.twitter.com/THfzm2O4qm
— ANI (@ANI) April 17, 2020
On April 14, International Monetary Fund (IMF) released its global growth projections revealing that in 2020, the global economy is expected to plunge into the worst recession since 'The Great Depression': Reserve Bank of India (RBI) Governor Shaktikanta Das pic.twitter.com/7NfJfBfYjx
— ANI (@ANI) April 17, 2020










