नई दिल्ली. रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) गवर्नर शक्तिकांत दास ने आम लोगों राहत देते हुए रेपो रेट में 0.40 फीसदी की कटौती का ऐलान किया है. इस कटौती के बाद आरबीआई की रेपो रेट 4.40 फीसदी से घटकर 4 फीसदी हो गई है. उन्होने बताया कि MPC की बैठक में 6-5 सदस्यों ने ब्याज दरें घटाने के पक्ष में सहमति जताई. इस फैसले से होम, कार, पर्सनल लोन सहित सभी तरह के कर्ज पर ईएमआई सस्ती होगा. उन्होने कहा कि रिवर्स रेपो रेट को 3.75 फीसद से घटाकर 3.35 फीसद कर दिया गया है. इसके साथ ही लोन की किश्त देने पर 3 महीने की अतिरिक्त छूट दी गई है. मतलब कि अगर आप अगले 3 महीने तक अपने लोन की ईएमआई नहीं देते हैं तो बैंक दबाव नहीं डालेगा.
http://छत्तीसगढ़ में कोरोना के 16 नए मरीज मिले, अब 89 एक्टिव केस
पहले तीन महीने के लिए ये व्यवस्थाएं की गई थी. इसे तीन महीने के लिए और बढ़ाकर अगस्त तक कर दिया गया है. उन्होने कहा कि सिडबी को 15000 करोड़ रुपए के इस्तेमाल के लिए 90 दिनों का अतिरिक्त समय मिलेगा. एक्सपोर्ट क्रेडिट समय 12 महीने से बढ़ाकर 15 माह किया जा रहा है. उन्होने कहा कि EXIM Bank को यूएस डॉलर स्वैप के लिए 90 दिनों के लिए 15,000 करोड़ रुपए का लोन दिया जाएगा. उन्होंने कहा कि चालू वित्तीय वर्ष की जीडीपी ग्रोथ रेट नेगेटिव रह सकता है. लॉकडाउन की वजह से महंगाई बढ़ने की आशंका है. सरकारी प्रयासों और रिजर्व बैंक की तरफ से उठाए गए कदमों का असर भी सितंबर के बाद दिखना शुरू होगा. उन्होने कहा कि ग्लोबल इकोनॉमी मंदी के दौर से गुजर रही है.
http://लापरवाही पर पंचायत सचिव निलंबित, यात्रा की जानकारी छिपाने पर तकनीकी सहायक अवैतनिक
The repo rate cut by 40 basis points from 4.4 % to 4%. Reverse repo rate stands reduced to 3.35%: Reserve Bank of India (RBI) Governor Shaktikanta Das pic.twitter.com/z9N8fr7vRT
— ANI (@ANI) May 22, 2020










