रायपुर. कोरोना वायरस (कोविड-19) के संक्रमण से बचाव हेतु भीड़-भाड़ वाले स्थानों से बचने के लिए शॉपिंग मॉल और सिनेमा हॉल आदि को बंद करने के निर्देश दिए गए हैं. राशन दुकान, किराना दुकान, मेडिकल स्टोर और जनरल स्टोर सुचारू रूप से नियमित खुलेंगे, ताकि लोगों को दैनिक आवश्यकताओं की सामग्री आसानी से उपलब्ध हो सके. लोगों से अपील है कि वो किसी किस्म की अफवाहों पर भरोसा ना करें और दुकानों पर अनावश्यक भीड़-भाड़ करने से बचें.
http://कलेक्टर साहब… यहां लेट आ रहे डॉक्टर, कोरोना को रोकने नहीं दिख रही तैयारी
नगरीय क्षेत्रों के सभी क्लब, ब्यूटी पार्लर, स्पॉ-मसाज सेंटर तत्काल बंद करने के निर्देश
रायपुर. नोवेल कोरोना वायरस (कोविड-19) के संक्रमण की रोकथाम एवं नियंत्रण के लिए राज्य शासन द्वारा पूर्व में जारी आदेशों के अतिरिक्त यह निर्णय लिया गया है कि, नगरीय क्षेत्रों में स्थित समस्त क्लबों जिनमें विभिन्न शहरी कालोनियों में संचालित किए जाने वाले स्थानीय क्लब भी सम्मिलित हैं, के साथ-साथ ब्यूटी पार्लरों, स्पॉ-मसाज सेंटरों को आगामी आदेश तक तत्काल बंद कराया जाए. नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा मंत्रालय से आज इस संबंध में सभी जिला कलेक्टरों, नगर पालिक निगम के आयुक्तों और नगर पालिका तथा नगर पंचायत के मुख्य नगर पालिका अधिकारियों को आदेश जारी कर इसका कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए गए है.
http://महासमुंद जिले में धारा 144 तत्काल प्रभाव से लागू, सभा, धरना, रैली, जुलूस प्रतिबंधित







